फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए पेट्रोल कार के मुकाबले कितनी सस्ती पड़ती है इलेक्ट्रिक कार, पढ़ें पूरी खबर

Mon, 04 Feb 2019 05:23 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
electric car
सरकार प्रदूषण खत्म करने करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की उपयोगिता को बढ़ाना चाहती है। वहीं देश की कई ऑटो कंपनियां 2020 तक इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की योजना बना रही हैं। हालांकि इलेक्ट्रिक कारें पेट्रोल कारों के मुकाबले काफी महंगी होती हैं और सबसे बड़ा सवाल पैदा होता है कि हमें कार महंगी इलेक्ट्रिक कार खरीदने की जरूरत क्या है। लेकिन क्या पेट्रोल कार के मुकाबले इलेक्ट्रिक कार खरीदना किफायत का सौदा रहेगा।  
 
विज्ञापन

एक लीटर पेट्रोल की कीमत 70.59 रुपए प्रति लीटर

2 of 7
Electric Car trends in 2019
देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों एक लीटर पेट्रोल की कीमत 70.59 रुपए प्रति लीटर है। वहीं देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार महिन्द्रा ई2ओ प्लस की एक्स-शोरूम कीमत 6.07 लाख रुपए है। मुंबई में पिछले साल मई में पेट्रोल की कीमतें 85 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच चुकी थीं। हालांकि पिछले कुछ माह से पेट्रोल की कीमतें 70 रुपए के आसपास ही हैं, लेकिन सर्दियां खत्म होते ही, जैसे ही क्रूड ऑयल की मांग बढ़ेगी वैसी ही तेल की कीमतों में आग लगना तय है।
 
विज्ञापन

मेंटिनेंस और रनिंग कॉस्ट बेहद कम

3 of 7
e2o
अगर ग्राहकों के हिसाब से सोचा जाए, तो इलेक्ट्रिक कारों को लेकर उनका भरोसा अभी तक बना नहीं है और उसकी वजह है कि इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी। सरकार आने वाले एक-दो साल में बहुतायत में चार्जिंग स्टेशन जैसे जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम रही है और कमर्शियल सेक्टर में इलेक्ट्रिक वाहन धीरे-धीरे अपनी पहुंच बना रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी एक-दो सालों की बातें हैं और समय के साथ इनकी बहुलता भी हो जाएगी। लेकिन ई-वाहनों की सबसे बड़ी खूबी है कि इनकी मेंटिनेंस और रनिंग कॉस्ट बेहद कम है और जो इनका सबसे बड़ा यूएसपी है।
 

अगर रोज एक माह तक 50 किमी चलाएं कार

4 of 7
petrol pump
महिन्द्रा ई2ओ प्लस और पेट्रोल कारों की रनिंग कॉस्ट की तुलना करने पर आपको दोनों में खासा अंतर दिखाई देगा। अगर दोनों कारों को महीने में 24 दिन यानी 6 हफ्ते में रोजाना 50 किमी चलाते हैं तो दोनों की रनिंग कॉस्ट क्या होगी।
 
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक कार की रनिंग कॉस्ट

5 of 7
electric car (सांकेतिक तस्वीर)
फुल रेंज- 140 किमी
फुल चार्ज करने में खर्च हुई इलेक्ट्रिसिटीः 16.5 यूनिट्स
प्रति किमी इलेक्ट्रिसिटी का खर्च- 16.5/140= 0.12 यूनिट
दिल्ली में (डोमेस्टिक) इलेक्ट्रिसिटी खर्च- 6.5 रुपए प्रति यूनिट
1 किमी की रनिंग कॉस्ट- 6.5 X 0.12 = 0.78 या 78 पैसा
प्रतिदिन 50 किमी चलाने पर खर्च= 78 X 50 = 39 रुपए
एक महीने की रनिंग कॉस्ट = 39 X 24 = 936 रुपए
इस तरह कैल्कुलेशन की हिसाब से एक इलेक्ट्रिक कार की हर महीने की रनिंग कॉस्ट मात्र 936 रुपए बैठती है, जिसमें इलेक्ट्रिसिटी का खर्च भी शामिल है।
 
विज्ञापन

पेट्रोल कार की रनिंग कॉस्ट

6 of 7
Mahindra E2O plus
पेट्रोल कार का माइलेज = 15 किमी प्रति लीटर (अनुमानित)
04 फरवरी 2019 को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत = 70.59 रुपए प्रति लीटर
प्रति किमी खर्च-  50/15= 3.33 लीटर प्रति दिन
4 फरवरी 2019 को प्रति दिन रनिंग कॉस्ट- 70.59 X 3.33 = 233 रुपए
हफ्ते में औसत कार्य दिवस = 6
महीने में कुल कार्य दिवस = 6 X 4 = 24
महीने का कुल खर्च = 233 X 24 = 5592 रुपए
अगर दोनों कारों की रनिंग कॉस्ट की गणना करें तो – 5592 -  936 = 4656 रुपए
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेट्रिक कारों की रनिंग कॉस्ट 6 गुना सस्ती

7 of 7
Tesla electric car
कुल मिलाकर देखा जाए तो पेट्रोल कार के मुकाबले इलेक्ट्रिक कार की रनिंग कॉस्ट बेहद कम है। महीने के गणना के हिसाब से इलेट्रिक कारों की रनिंग कॉस्ट पेट्रोल कारों के मुकाबले 6 गुना सस्ती हैं। वहीं हम पेट्रोल कारों की बात करें, तो हर महीने 1200 किमी की दूरी तय करने में हम 5592 रुपए हर महीने खर्च कर रहे हैं। वहीं अगर महिन्द्रा ई2ओ प्लस की एक्स-शोरूम कीमत से तुलना करें, तो इसके पी4 वर्जन की कीमत 6.07 लाख रुपए और पी6 की कीमत 6.83 लाख रुपए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें