फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को सबसे सुरक्षित देश मानते हैं गेल, कहा- राष्ट्रपति जैसी मिलती है सुविधा

Fri, 10 Jan 2020 05:02 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
क्रिस गेल - फोटो : social Media
वेस्टइंडीज के धामकेदार सलामी बल्लेबाज और यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान को दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह बताया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी जमीन पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को बेहतर बनाने के लिए जमकर मेहनत कर रहा है। 2010 में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकी हमले के 10 साल बाद पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लौटा है। 
विज्ञापन

2 of 4
क्रिस गेल - फोटो : ट्विटर
बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल रहे गेल ने कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट खेलने के लिए सबसे सुरक्षित देशों में से एक है। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश की सुरक्षा पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की।
विज्ञापन

3 of 4
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस गेल के अनुसार इस समय पाकिस्तान दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में विदेशी खिलाड़ियों को राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा मिल रही है। इसका मतलब है कि आप सुरक्षित हाथों में हैं। मेरा मतलब है कि हम बांग्लादेश में भी सुरक्षित हाथों में हैं। मैं सही कह रहा हूं न? क्रिस गेल ने चार दिवसीय टेस्ट के आईसीसी के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि जब पांच दिनों का टेस्ट मैच खेला जा रहा है तो इसमें बदलाव कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

4 of 4
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया
इस 40 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा, 'यहां तक कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट में मैं अब भी दुनिया भर में यहां वहां कुछ मैच खेल रहा हूं क्योंकि मेरा अब भी मानना है कि मैं अब भी इस खेल की सेवा कर सकता हूं। मेरा शरीर मेरे साथ है और मुझे विश्वास है कि उम्र बढ़ने के साथ मैं युवा होता जाऊंगा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें