अगर आप महिंद्रा एंड महिंद्रा की गाड़ियों के शौकीन हैं तो दिसंबर के महीने में कंपनी आपको कार खरीदने में जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। कंपनी "हैप्पीएस्ट दिसंबर ऑफर" के तहत अपनी कार पर 4 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। कंपनी यह ऑफर अपनी लगभग सभी गाड़ियों पर दे रही है। सबसे कम छूट करीब 34,100 हजार रुपये है।
कंपनी के इस ऑफर में जिन गाड़ियों में यह डिस्काउंट मिल रहा है उनमें Mahindra Alturas (महिंद्रा अल्टुरस), Marazzo (मराजो), XUV500, Mahindra Scorpio (स्कॉर्पियो), XUV300, बोलेर जैसे कई मॉडल शामिल हैं।
ऑटो सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि दिसंबर का महीना सस्ती गाड़ियां खरीदने का सबसे मुफीद समय होता है। कंपनियां स्टॉक निकालने के लिए कारों पर भारी छूट देती हैं। इससे कार कंपनियों का पुरानी इनवेंटरी इसी साल खत्म हो जाएगा।
ऐसे में महिंद्रा के सभी डीलर्स "हैप्पीएस्ट दिसंबर ऑफर" के तहत ये डिस्काउंट दे रहे हैं। बस जो गाड़ी आप पसंद कर रहे हैं वो मॉडल डीलर के पास उपलब्ध होना चाहिए। ध्यान देनेवाली बात यह है कि इस ऑफर के तहत सिर्फ 31 दिसंबर तक ही डिस्काउंट मिल रहा है। जानिए किस कार में मिल रहा है कितना डिस्काउंट।
विज्ञापन
2 of 8
Mahindra Alturas G4
Mahindra Alturas (महिंद्रा अल्टुरस)
महिंद्रा अपनी फ्लैगशिप SUV कार Mahindra Alturas (महिंद्रा अल्टुरस) 4 लाख रुपये तक का बपंर डिस्काउंट दे रही है। यह 2.2 लीटर डीजल इंजन का पूरी तरह से ऑटोमैटिक कार है। यह एक 7 सीटर कार है। इस शानदार कार में 9.2 इंच का हाईडेफिनेशन (एचडी) टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इस कार में 360 डिग्री सराउंड कैमरा, कूल्ड फ्रंट सीट और ऑटो ओपनिंग टेलगेट जैसे फीचर्स शामिल हैं जो इस सेगमेंट की किसी कार में पहली बार दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से भी यह कार जबरदस्त मानी जा रही है। इसमें 9 एयरबैग दिए गए हैं। कार की एक्स-शोरूम कीमत 27.70 लाख रुपये है।
विज्ञापन
3 of 8
Mahindra Marazzo M8 Variant
Mahindra Marazzo (मराजो)
Mahindra Marazzo (महिंद्रा मराजो) पैसेंजर व्हीकल श्रेणी की कार है। कंपनी इस कार में 2 लाख 9 हजार रुपये तक का जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। 1.5 लीटर डीजल इंजन वाली इस कार में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कार में 121 हॉर्सपावर की ताकत और 300 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। कार के सभी वेरिएंट्स में सुरक्षा के लिए एयरबैग्स, EBD, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स शामिल हैं। कार के 4 वैरिएंट M2, M4, M6 और M8 मौजूद हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये है।
4 of 8
Mahindra XUV500
Mahindra XUV500 (एक्सयूवी 500)
महिंद्रा XUV500 पर कंपनी 1 लाख 67 हजार रुपये का शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस कार के W5, W9, W11 और W11(O) वैरिएंट मौजूद हैं।
2.2 लीटर के डीजल इंजन वाली इस कार में 155 BHP की ताकत और 360Nm का टॉर्क मिलता है। कार में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस और ईबीडी, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, डिस्क ब्रेक्स (सभी व्हील्स में), पावर एडजस्टेबल ORVMs, इंजन इमोबिलाइजर और मैनुअल एसी, फ्रंट और रियर एसी वेंट्स, सेंट्रल लॉकिंग और माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
महिंद्रा XUV500 के सबसे सस्ता वैरिएंट W3 की कीमत 12.31 लाख रुपये है।
विज्ञापन
5 of 8
2019 Mahindra Scorpio
Mahindra Scorpio (स्कॉर्पियो)
स्कॉर्पियो महिंद्रा की काफी बिकने वाली गाड़ियों में शुमार है। कंपनी Mahindra Scorpio (स्कॉर्पियो) पर 1 लाख 30,000 रुपये की छूट दे रही है।
2.2-लीटर डीजल इंजन के इस कार में 140HP पावर की ताकत है। कार के नए वैरिएंट्स में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कार की सुरक्षा के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), रिवर्स कैमरा, पैनिक ब्रेक इंडीकेशन, लेटेस्ट जनरेशन ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। स्कॉर्पियो की एक्स-शोरूम कीमत की शुरुआत 9.96 लाख रुपये से होती है।
विज्ञापन
6 of 8
Mahindra TUV300
Mahindra TUV300 (महिंद्रा टीयूवी)
महिंद्रा TUV300 की खरीद पर 1,04,500 रुपये तक की बचत हो रही है।
यह एक 7 सीटर कार है। कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कार में 100 BHP की ताकत है और 240Nm का टॉर्क मिलता है।
महिंद्रा TUV300 की सबसे सस्ती वैरिएंट की कीमत 8.48 लाख रुपये हैं।
विज्ञापन
7 of 8
Mahindra XUV300
Mahindra XUV300 (एक्सयूवी 300)
Mahindra XUV300 को खरीदने का बेहतरीन मौका है। कंपनी कार पर 93,500 रुपये तक के डिस्काउंट दे रही है। यह एक 5 सीटर कार है। इसमें 115 BHP की ताकत है और 300Nm का टॉर्क मिलता है। कार में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। Mahindra XUV300 कार की कीमत 8.30 लाख रुपये से शुरू होती है।
Mahindra Bolero (महिंद्रा बोलेरो) पर 34,100 रुपये की छूट मिल रही है। महिंद्रा बोलेरो की कीमत 7.76 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी बोलेरो को 15 वेरिएंट में पेश करती है। बोलेरो एक एसयूवी 8 सीटर कार है। इसमें 63 BHP की ताकत है और 180Nm का टॉर्क मिलता है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि कार ग्राहकों को यह देखना होगा कि कंपनी के इस ऑफर के तहत मिल रहे डिस्काउंट अलग-अलग शहरों के हिसाब से अलग हो सकते हैं।