KTM 390 Adventure
केटीएम काफी वक्त से KTM 390 Adventure मोटरसाइकिल की इंडिया में टेस्टिंग कर रही है। केटीएम इस बाइक को 2019 में लॉन्च करेगी। केटीएम 390 में टीएफटी डिस्प्ले, फुल एलईडी हेडलैंप यूनिट, छोटी विंडशील्ड, बड़े हैंडलबार जैसे फीचर मिल सकते हैं। साथ ही इसमें एडजस्टेबल सस्पेंशन का फीचर भी मिल सकता है। केटीएम 390 में 373.2 सीसी का इंजन है, जो 43.5 बीएचपी की पॉवर और 37 एनएम का टॉर्क देगा। केटीएम 390 में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। केटीएम 390 की टक्कर RE Himalayan और BMW G310 GS से होगी।
कीमतः 2.5 से 3.0 लाख (एक्स-शोरूम)