देश की स्वदेशी इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप कंपनी One Electric (वन इलेक्ट्रिक) ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Kridn की डिलीवरी शुरू कर दी है। इस बाइक का नाम संस्कृत के शब्द 'क्रीड़न' से प्रेरित है जिसका मतलब होता है खेलना। इस बाइक को देश की सबसे तेज दौड़ने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कहा जा रहा है। कंपनी ने हैदराबाद और बंगलुरू के ग्राहकों को Kridn की डिलीवरी देनी शुरू कर दी है। कंपनी का कहना है कि नए साल में जनवरी के महीने तक तमिलनाडु और केरल और इसके बाद महाराष्ट्र और दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों को यह बाइक उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
One Electric Kridn
- फोटो : One Electric
सबसे तेज ईवी बाइक
कंपनी के मुताबिक शहर में इस्तेमाल करने के लिए Kridn फ्लैगशिप बाइक होगी। कंपनी का दावा है कि यह पूरी तरह से ‘मेड इन इंडिया’ बाइक है और कंपनी ने इसे कम्यूटर बाइक की तरह डिजाइन दिया है। इसके साथ ही कंपनी यह भी दावा कर रही है कि यह देश की सबसे तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक बाइक है। जिसकी टॉप स्पीड 95 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
विज्ञापन
3 of 5
One Electric Kridn
- फोटो : One Electric
बैटरी और स्पीड
Kridn में 3 kWh लीथियम बैटरी और 5.5 kW की इलेक्ट्रिक मोटर लगी होगी। यह मोटर 165 एनएम का टॉर्क देगी। वहीं रेंज की बात करें, तो इको मोड में यह 110 किमी की दूरी तय करेगी, वहीं नॉर्मल मोड में यह रेंज घट कर 80 किमी की रह जाएगी। बैटरी का चार्जिंग टाइम 4- से 5 घंटे है। वहीं इस बाइक की टॉप स्पीड 95 किमी प्रति घंटा तक होगी। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 0-60 किमी की रफ्तार पकड़ने में महज 8 सेकंड का वक्त लेगी।
4 of 5
One Electric Kridn
- फोटो : One Electric
फीचर्स
यह गियरलेस बाइक होगी, जिसमें फ्रंट सस्पेंशन टेलीस्कोपिक हाइड्रोलिक और रिअर हाइड्रोलिक मिलेंगे। बाइक में ट्यूबलेस टायर मिलेंगे। इसमें डिजिटल क्लस्टर, ऑप्शनल जीपीएस और एप कनेक्ट का फीचर मिलेगा।
कीमत
वन इलेक्ट्रिक के मुतबिक Kridn को इन-हाउस बनाया गया है। इसके अलावा कंपनी KridnR नाम से भी एक नई बाइक लॉन्च करने जा रही है। साथ ही Kridn का एक एंट्री लेवल मॉडल भी होगा जिसमें 2 kW की मोटर लगी होगी और 75 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड देगी। इस बाइक के अगले साल तक लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं One Electric Kridn की एक्स-शोरूम कीमत 1.29 लाख रुपये रखी गई है।