फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक या कार खरीदने से पहले इसे भी जानें 

विज्ञापन
1 of 5
कार की खरीदारी
अगर आप कोई मोटरसाइकिल या फिर कार खरीद रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। बीएस 4 के साथ कुछ ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जिन्हें देखकर ग्राहक काफी परेशान हो रहे हैं। आइए आपको उस फीचर के साथ चार और ऐसे फीचर्स से रूबरू करवाते हैं जिनके बारे में आपको शायद न पता हो। 
 
विज्ञापन

2 of 5
ऑटो हेडलैंप्स ऑन
एएचओ
अगर आप मोटरसाइकिल खरीद रहे हैं तो अब 1 अप्रैल के सभी मोटरसाइकिलों में आपको यह नया फीचर मिलेगा। इसके तहत अब आप अपनी मोटरसाइकिल की लाइट को बंद नहीं कर सकते। इस फीचर को ऑटो हेडलैंप्स ऑन कहा जाता है। इससे तय है कि अब दिन हो या रात आपकी मोटरसाइकिल की लाइट जलती रहेगी। जानकारी के अभाव में बहुत से ग्राहक नई मोटरसाइकिल खरीदकर मेकैनिक के चक्कर लगा रहे हैं जिससे उनकी यह लाइट बंद हो जाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक सुरक्षा फीचर है जो मोटरसाइकिल के स्टार्ट होते ही शुरू हो जाता है और तब तक चलता रहता है जब तक बाइक बंद नहीं हो जाती। दुनिया के कई देशों में पहले से ही इस फीचर का चलन है। सड़क पर इसके वजह से राइडर की उपस्थिति दिखती रहती है और वह सेफ रहता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
क्रूज कंट्रोल
क्रूज कंट्रोल
फोक्सवैगन की एमियो सबसे सस्ती सेडान कार है जिसमें इस फीचर को कंपनी ने दिया है। इसका उपयोग बहुत से लोग जानकारी के अभाव में नहीं करते। क्रूज कंट्रोज का मतलब होता है आपको गाड़ी एक्सीलरेट करने की जरूरत नहीं पड़ती। एक स्पीड पर आप गाड़ी को दिए गए क्रूज के सहारे सेट कर दीजिए और गाड़ी उसी गति में चलती रहेगी बिना एक्सीलरेट किए हुए जिस पर आपने उसे सेट किया है। इसका उपयोग उस समय करना चाहिए जब रास्ता दूर तक स्पष्‍ट हो और आप ट्रैफिक से न गुजर रहे हों। उदाहरण के तौर पर यमुना एक्सप्रेसवे पर दूर-दूर तक कोई यातायात नहीं रहता अगर आप यहां इस फीचर का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी गाड़ी अच्छा माइलेज देगी। कई गाड़ियों में क्रूज का बटन स्टीयरिंग व्हील पर तो कई में लीवर के रूप में बाएं या दाएं ओर स्टीयरिंग व्हील के नीचे दिया होता है। 

 

4 of 5
एबीएस
एबीएस
इसका फुल फॉर्म होता है एंटी ब्रेकिंग सिस्‍टम। यह एक बहुत अहम सुरक्षा फीचर है जो आपकी गाड़ी को सुरक्षित रोकती है। पर अभी भी बहुत से इंडियन ड्राइवर इसके प्रयोग को नहीं जानते हैं। आइए आपको बताते हैं कि एबीएस का प्रयोग कैसे होता है, और आपको क्या जानना जरूरी है। अगर आप तेज स्पीड पर गाड़ी चला रहे हो और अचानक आपके सामने जा रही गाड़ी रुक जाए तो बिना टेंशन लिए पूरे फोर्स आप ब्रेक दबाएं, आपकी गाड़ी महज कुछ मीटर में गड़गड़गड़ करती हुई रुक जाएगी। गड़गड़ होने की यह जो प्रक्रिया होती है इसे बहुत से लोग गाड़ी की कमी मान लेते हैं लेकिन जब एबीएस अपना काम कर रहा होता है तो यह आवाज आनी जरूरी है तभी पता चलता है कि एबीएस अब सक्रिय हो गया है। एबीएस का काम गाड़ी को चारों पहियों को लॉक होने से रोकना है और गाड़ी को स्थिरता देना है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईबीडी
ईबीडी 
ईबीडी भी एक महत्वपूर्ण सुरक्षा फीचर है जो आजकल लगभग सभी गाड़ियों में आ रहा है। इसका मतलब होता है इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्‍ट्रीब्यूशन। इसका मतलब होता है कि जब आप गाड़ी को ब्रेक करते हैं और अगर उसमें यह फीचर नहीं है तो टायर ब्रेकिंग के दौरान फिसलते रहते हैं। लेकिन इस फीचर के होने से टायर ब्रेक फोर्स के साथ बिना फिसले रुक जाते हैं और गाड़ी को स्थिरता प्रदान करते हैं। नई लॉन्च हो रही लगभग हर कार में यह फीचर अब दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें