हेलमेट महज आपके सिर की सुरक्षा नहीं करता बल्कि यह अब एक स्टेटस सिंबल बनता जा रहा है। बहुत से लोग अच्छा हेलमेट पहनकर समाज में अपनी मजबूत स्थिति का प्रदर्शन करते हैं। यही वजह है कि आज बाजार में उपलब्ध हेलमेटों की कीमत लाखों रुपये में है। हाल ही में मोटर वेहिकल कानून के तहत अब हेलमेट न लगाने पर 2500 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इस आलेख के माध्यम से आइए आपको बताते हैं हेलमेट कैसे काम करता है और इसकी लाइफ का कितनी होती है, साथ ही इसका प्रयोग कैसे करना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 6
हेलमेट
- फोटो : Amar Ujala
साइज का खरीदें हेलमेट
जैसे आप कपड़े अपने साइज के खरीदते हैं उसी तरह से हेलमेट की खरीदारी भी होती है। जब आप अच्छी गुणवत्ता का हेलमेट लेंगे तो हेलमेट बिक्रेता आपसे आपके सिर का साइज पूछेगा। इसलिए जब भी हेलमेट खरीदना हो तो या अपना साइज याद रखें या फिर हेलमेट पहनकर चेक करें इसके बाद ही उसकी खरीदारी करें।
विज्ञापन
3 of 6
हेलमेट
हेलमेट का चयन
एक ऑंकडे के मुताबिक पुणे में एशिया की सबसे अधिक मोटरसाइकिलें दौड़ रही हैं लेकिन यहॉं पर हेलमेट लगाना कानूनी बाध्यता नहीं है। लेकिन यही वह शहर है जहाँ से आपको एकदम मानकों पर खरे खूबसूरत हेलमेट भी मिलते हैं। एक बाइकर के लिए हेलमेट उसकी जिंदगी है। हेलमेट तभी आपकी सुरक्षा करता है जब उसका चयन नियमों के मुताबिक किया जाता है। हेलमेट पर आईएसआई मार्क जरूर देखें, लेकिन साथ ही उसकी गुणवत्ता की जांच भी कर लें। कभी भी सड़क के किनारे से हेलमेट न खरीदें। एक अच्छा हेलमेट आपको 1000 रुपये से नीचे नहीं मिल सकता। सड़क पर बिकने वाले हेलमेट आपके सिर को और असुरक्षित कर देते हैं।
4 of 6
हेलमेट
जब पहनें हेलमेट
हेलमेट पहनने के बाद उसकी स्ट्रिप को सही से बांध लें कभी भी बिना स्ट्रिप बांधे बाइक चलाना न शुरु करें। आजकल के हेलमेटों में वाइजर को दिन व रात के हिसाब से बदला जा सकता है तो आप उसके हिसाब से अपने बैग में एक अतिरिक्त वाइजर जरूर रखें। और जब हेलमेट निकालें तो कभी भी उसे पीछे की तरफ से निकालकर अपने चिन के तरफ से निकालें इससे हेलमेट की फिटिंग हमेशा बनी रहेगी।
विज्ञापन
5 of 6
हेलमेट
हेलमेट की जिंदगी
एक हेलमेट की जिंदगी तब तक ही रहती है जब तक कि आप किसी दुर्घटना का शिकार नहीं हो जाते या फिर गलती से आपका हेलमेट कहीं से गिर नहीं जाता। यदि आपका हेलमेट हाथ से भी गलती से फर्श पर गिर जाता है तो फिर उस हेलमेट की जिंदगी वहीं खत्म हो जाती है। इसलिए हेलमेट हमेशा हेलमेट का एक बैग जरूर लें, आजकल कंपनियां अपने हेलमेट के साथ बैग फ्री देती हैं।
अपना हेलमेट किसी से न करें शेयर
अक्सर लोग हेलमेट उधार मॉंग लेते हैं लेकिन एक हेलमेट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोग दूसरे का अंडरगार्मेंट समझते हैं इसलिए न तो वह अपना हेलमेट किसी को देते हैं और न ही लेते हैं। यह हाइजीन के लिए भी अच्छा है और दूसरा यह कि आपके सिर का साइज उस व्यक्ति के साइज से अलग हो सकता है तो ऐसे में आपका हेलमेट उसे कैसे फिट हो सकता है।