Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Kia Sonet (किआ सोनेट) का ग्लोबल प्रीमियर किया है। जिसमें कंपनी ने Kia Sonet के प्रॉडक्शन मॉडल से पर्दा उठाया था। कंपनी ने 20 अगस्त से Kia Sonet की प्री-बुकिंग शुरू कर दी। कंपनी के मुताबिक प्री-बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन 6,523 ग्राहकों ने Kia Sonet को बुक किया है। ग्राहकों 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर Kia के सभी आधिकारिक डीलरशिप या कंपनी की वेबसाइट पर जाकर इस कार की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। किआ सोनेट को आधिकारिक रूप से सितंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्चिंग से पहले ही Kia Sonet के माइलेज और एक्सलेरेशन की जानकारी लीक हो गई है।
विज्ञापन
2 of 10
Kia Sonet
- फोटो : Kia Motors
इंजन
ह्यूंदै वेन्यू के इंजन पर आधारित होने की वजह से उम्मीद है कि सोनट में भी वही इंजन और गियरबॉक्स मिलेगा। Kia Sonet 3 इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी। यह 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल के साथ डुअल-क्लच AT, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.5-लीटर 100 PS डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन होंगे। वेन्यू में मिलने वाली नई फीचर iMT सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, सोनेट में भी मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 10
Kia Sonet
- फोटो : Kia Motors
किआ के वेरिएंट्स
कंपनी की अन्य कार किआ सेल्टोस की तरह, नई सोनेट भी दो विकल्पों में पेश की जाएगी- GT Line (जीटी लाइन) और Tech Line (HT Line) [टेक लाइन (एचटी लाइन)]। GT Line तीन वेरिएंट्स - GTK, GTX और GTX+ में आएगी, वहीं Tech Line को चार ट्रिम्स- HTE, HTK, HTX और HTX+ में पेश किया जाएगा।
4 of 10
Kia Sonet Rear
- फोटो : For Refernce Only
वेरिएंट डिटेल्स
किआ सोनट के Tech Line वेरिएंट्स में 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। जबकि GT Line ट्रिम्स में 1.0-लीटर जीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। GT Line वेरिएंट्स को स्पोर्टी स्टाइलिंग मिलेगी जिसमें रेड एक्सटीरियर एक्सेंट, ऑल-ब्लैक इंटीरियर विद रेड कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग और फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील होगा। जबकि Tech Line ट्रिम्स में रेड एक्सेंट नहीं मिलेगी, इसकी बजाए इसमें डुअल टोन ब्लैक-बेज इंटीरियर और एक गोल स्टीयरिंग व्हील मिलने की संभावना है। बता दें कि हाल ही में ह्यूंदै ने भी वेन्यू के लिए स्पोर्ट ट्रिम पेश किया था, जो कि सॉनेट के जीटी लाइन वेरिएंट जैसा है।
विज्ञापन
5 of 10
Kia Sonet Instrument Cluster
- फोटो : Kia Motors
किआ सोनेट का माइलेज कितना है
लीक रिपोर्ट के अनुसार, किआ सोनेट के 1.2-लीटर पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। यह आंकड़ा ARAI के मुताबिक है। यह वेरिएंट सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलेगा। यह इंजन 83PS का पावर और 115 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। सोनेट का यह वेरिएंट सिर्फ 13.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इसी इंजन और ट्रांसमिशन विक्ल के साथ Hyundai Venue का माइलेज 17.52 किलोमीटर प्रति लीटर है।
विज्ञापन
6 of 10
Auto Expo 2020 Kia Sonet
- फोटो : For Refernce Only
iMT वेरिएंट का माइलेज
Kia Sonet का 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल वेरिएंट iMT के साथ-साथ 7 DCT (डुअल क्लच ट्रांसमिशन) के साथ आएगा। यह इंजन 120 PS का पावर और 172 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। iMT के साथ किआ सॉनेट का माइलेज 18.2 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। यह वेरिएंट सिर्फ 12.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं, 7DCT के साथ सोनेट का माइलेज 18.3 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। यह वेरिएंट 11.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। ह्यूंदै वेन्यू DCT का माइलेज 18.15 किलोमीटर प्रति लीटर है।
विज्ञापन
7 of 10
Auto Expo 2020 Kia Sonet
- फोटो : Kia
1.5-लीटर डीजल वेरिएंट का माइलेज
Kia Sonet 1.5-लीटर डीजल इंजन 6 MT (मैनुअल ट्रांसमिशन) और 6 AT (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) विकल्प के साथ आएगी। दोनों ट्रांसमिशन में पावर और टॉर्क आउटपुट अलग-अलग हैं। 6 MT डीजल सोनेट 24.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। यह वेरिएंट 12.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। जबकि 6 AT सोनेट में 19 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। और यह वेरिएंट 11.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
8 of 10
Kia Sonet Concept
- फोटो : Kia
डिजाइन
सेल्टोस की तरह सोनेट की डिजाइनिंग में भी किआ मोटर्स ने कोई कोरकसर बाकी नहीं छोड़ी है। डिजाइन इसका यूएसपी है, जो इसे इस सेगमेंट की बाकी गाड़ियों से अलग करता है। सोनेट में टाइदर नोट ग्रिल, हार्टबीट DRLs, बोल्ड फ्रंट फेसिया, एलईडी टेललैंप, सिल्वर फिनिश फॉक्स स्किड प्लेट जैसे डिजाइनिंग एलीमेंट्स मिलते हैं। वहीं लॉन्च होने के बाद इस सेगमेंट की यह सबसे चौड़ी एसयूवी होगी।
9 of 10
Kia Sonet
- फोटो : Kia Motors
फीचर्स
किआ सोनेट में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स मिलेंगे। यानी यह फीचर्स इस सेगमेंट की गाड़ियों में सिर्फ किआ सोनेट में ही उपलब्ध होंगे। इसमें पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल होंगे। इस एसयूवी में लेटेस्ट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इस कार में UVO कनेक्ट कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी मिलेगी जिसमें 5 सेगमेंट के तहत 37 फीचर्स मिलेंगे। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो किआ सोनेट में एबीएस के साथ ड्यूल फ्रंट एयरबैग जैसे सुरक्षा उपकरण स्टैंडर्ड मिलेंगे।
कीमत और मुकाबला
किआ सोनेट का भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Tata Nexon (टाटा नेक्सन), Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी 300) और Ford EcoSport (फोर्ड ईकोस्पोर्ट) जैसी एसयूवी कारों से होगा। Kia Sonet की कीमतें वेन्यू की कीमत के आसपास हो सकती है। ऐसी उम्मीद है कि किआ सोनेट की एक्स-शोरूम कीमत 6.5 लाख रुपये से 11.5 लाख रुपये के बीच रहेगी।