Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Kia Sonet (किआ सोनेट) का ग्लोबल प्रीमियर किया है। जिसमें कंपनी ने अपनी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet के प्रॉडक्शन मॉडल को दुनियाभर में पेश किया। कंपनी के एलान के मुताबिक 20 अगस्त यानी आज से Kia Sonet की प्री-बुकिंग शुरू हो जाएगी। ग्राहकों को इसके लिए 25,000 रुपये की टोकन राशि देनी होगी। ग्राहक Kia के सभी आधिकारिक डीलरशिप या कंपनी की वेबसाइट पर जाकर इस कार की प्री-बुकिंग कर सकेंगे। किआ सोनेट को आधिकारिक रूप से सितंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। Kia Sonet की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस सब कॉम्पैक्ट एसयूवी को भारत में ही बनाया जाएगा और दुनिया के कई देशों में निर्यात किया जाएगा। बता दें कि किआ मोटर्स ने Kia Sonet के कॉन्सेप्ट मॉडल को सबसे पहले Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) में पेश किया था। इसका प्रॉडक्शन मॉडल काफी हद तक कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही है।
विज्ञापन
2 of 9
Kia Sonet
- फोटो : Kia Motors
इंजन
ह्यूंदै वेन्यू के इंजन पर आधारित होने की वजह से उम्मीद है कि सोनट में भी वही इंजन और गियरबॉक्स मिलेगा। Kia Sonet 3 इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी। यह 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल के साथ डुअल-क्लच AT, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.5-लीटर 100 PS डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन होंगे। वेन्यू में मिलने वाली नई फीचर iMT सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, सोनेट में भी मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 9
Kia Sonet
- फोटो : Kia Motors
किआ के वेरिएंट्स
कंपनी की अन्य कार किआ सेल्टोस की तरह, नई सोनेट भी दो विकल्पों में पेश की जाएगी- GT Line (जीटी लाइन) और Tech Line (HT Line) [टेक लाइन (एचटी लाइन)]। GT Line तीन वेरिएंट्स - GTK, GTX और GTX+ में आएगी, वहीं Tech Line को चार ट्रिम्स- HTE, HTK, HTX और HTX+ में पेश किया जाएगा।
4 of 9
Kia Sonet Rear
- फोटो : For Refernce Only
वेरिएंट डिटेल्स
किआ सोनट के Tech Line वेरिएंट्स में 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। जबकि GT Line ट्रिम्स में 1.0-लीटर जीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। GT Line वेरिएंट्स को स्पोर्टी स्टाइलिंग मिलेगी जिसमें रेड एक्सटीरियर एक्सेंट, ऑल-ब्लैक इंटीरियर विद रेड कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग और फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील होगा। जबकि Tech Line ट्रिम्स में रेड एक्सेंट नहीं मिलेगी, इसकी बजाए इसमें डुअल टोन ब्लैक-बेज इंटीरियर और एक गोल स्टीयरिंग व्हील मिलने की संभावना है। बता दें कि हाल ही में ह्यूंदै ने भी वेन्यू के लिए स्पोर्ट ट्रिम पेश किया था, जो कि सॉनेट के जीटी लाइन वेरिएंट जैसा है।
विज्ञापन
5 of 9
Kia Sonet Electric Sunroof
- फोटो : Kia Motrors
डिजाइन
सेल्टोस की तरह सोनेट की डिजाइनिंग में भी किआ मोटर्स ने कोई कोरकसर बाकी नहीं छोड़ी है। डिजाइन इसका यूएसपी है, जो इसे इस सेगमेंट की बाकी गाड़ियों से अलग करता है। सोनेट में टाइदर नोट ग्रिल, हार्टबीट DRLs, बोल्ड फ्रंट फेसिया, एलईडी टेललैंप, सिल्वर फिनिश फॉक्स स्किड प्लेट जैसे डिजाइनिंग एलीमेंट्स मिलते हैं। वहीं लॉन्च होने के बाद इस सेगमेंट की यह सबसे चौड़ी एसयूवी होगी।
विज्ञापन
6 of 9
Kia Sonet
- फोटो : Kia Motors
फीचर्स
किआ सोनेट में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स मिलेंगे। यानी यह फीचर्स इस सेगमेंट की गाड़ियों में सिर्फ किआ सोनेट में ही उपलब्ध होंगे। इसमें पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल होंगे। इस एसयूवी में लेटेस्ट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इस कार में UVO कनेक्ट कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी मिलेगी जिसमें 5 सेगमेंट के तहत 37 फीचर्स मिलेंगे। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो किआ सोनेट में एबीएस के साथ ड्यूल फ्रंट एयरबैग जैसे सुरक्षा उपकरण स्टैंडर्ड मिलेंगे।
विज्ञापन
7 of 9
Kia Sonet Vantilated Seats
- फोटो : Kia Motrors
कंफर्ट
नई किआ सोनेट में ड्राइवर और पैसेंजर के लिए इस सेगमेंट में पहली बार वेंटिलेटेड सीटें दी जाएंगी। यह फीचर फिलहाल सेल्टोस और क्रेटा में ही मिलता है, यहां तक कि वेन्यू में भी कंपनी ने यह फीचर नहीं है। साथ ही ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, परफ्यूम्ड एयर प्यूरीफायर, प्रीमियम लेदर अपहोलस्ट्री, वायरलेस फोन चार्जिंग, साउंड मूड लाइट्स, रिअर एसी वेंट्स, फ्रंट और रिअर ऑर्मरेस्ट, तीन ड्राइव और तीन ट्रैक्शन मोड्स जैसे फीचर मिलेंगे। माना जा रहा है कि इस सेगमेंट की यह पहली फीचर लोडेड एसयूवी होगी।
8 of 9
Kia Sonet Parking Sensors
- फोटो : Kia Motrors
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मामले में किआ सोनेट भरोसेमंद साबित होगी। हालांकि सोनेट और वेन्यू को अभी तक क्रेश टेस्ट में कोई रेटिंग नहीं है, जबकि इनके मुकाबले टाटा नेक्सन और महिंद्रा XUV300 को NCAP क्रेश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। सोनेट में डुअल फ्रंट एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलेंगे, जबकि टॉप वैरिएंट में छह एयरबैग्स का फीचर होगा, जो नेक्सन में भी नहीं दिया गया है। साथ ही इसमें एबीएस के साथ ईबीडी, हिल असिस्ट कंट्रोल, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, ब्रेक असिस्ट, ऑटो हेडलैंप्स और टायर प्रेशर मॉनिटर सिस्टम मिलेगा।
Auto Expo 2020 Kia Sonet
- फोटो : For Refernce Only
कीमत और मुकाबला
किआ सोनेट का भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Tata Nexon (टाटा नेक्सन), Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी 300) और Ford EcoSport (फोर्ड ईकोस्पोर्ट) जैसी एसयूवी कारों से होगा। Kia Sonet की कीमतें वेन्यू की कीमत के आसपास हो सकती है। ऐसी उम्मीद है कि किआ सोनेट की एक्स-शोरूम कीमत 6.5 लाख रुपये से 11.5 लाख रुपये के बीच रहेगी।