फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन की कंपनी तैयार करेगी यूएई में IPL 2020 के लिए जैव-सुरक्षित वातावरण

Thu, 20 Aug 2020 10:17 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
ड्रीम 11 आईपीएल - फोटो : Amar Ujala
कोरोना महामारी के दौरान यूएई में शुरू हो रहे आईपीएल 2020 के लिए ब्रिटेन की सुरक्षा कंपनी रेस्ट्रेटा जैव-सुरक्षित वातावरण (बायो सिक्योर बबल) तैयार करेगी। बीसीसीआई ने रेस्ट्रेटा को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी है। आईपीएल का 13वां सत्र 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में खेला जाएगा। बायो सिक्योर बबल का उद्देश्य क्रिकेट टीमों को बाहरी दुनिया से अलग रखना है, ताकि कोरोना वायरस संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सके।
विज्ञापन

2 of 4
ड्रीम 11 आईपीएल - फोटो : Social Media
इस जिम्मेदारी के लिए टाटा की मेडिकल कंपनी भी दौड़ में थी। खबरों के अनुसार रेस्ट्रेटा की बोली टाटा की तुलना में काफी कम थी। मगर क्रिकेट श्रृंखला आयोजित कराने के अनुभव ने रेस्ट्रेटा को आईपीएल का अनुबंध दिलाने में मदद की। रेस्ट्रेटा वही कंपनी है, जो इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा आयोजित क्रिकेट श्रृंखला के लिए जैव-सुरक्षा वातावरण प्रदान कर रही है।
विज्ञापन

3 of 4
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : social media
हाल ही में इंग्लैंड-वेस्टइंडीज और इंग्लैंड-पाकिस्तान की श्रृंखला के लिए इसी कंपनी ने बायो-सिक्योर बबल तैयार किया है। विशेष रूप से बीसीसीआई यूएई में व्यापक रूप से चार वर्गीकृत वातावरण में जैव-सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करेगा। यूएई पहुंचने वाले सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ तीन कोरोना टेस्ट से गुजरेंगे। पहले, तीसरे और छठे दिन किए गए टेस्ट में पास होने के बाद ही सभी बायो-सिक्योर बबल में प्रवेश कर पाएंगे।
विज्ञापन

4 of 4
BCCI
बीसीसीआई के एसओपी के अनुसार खिलाड़ी के अलावा उनके परिवार और फ्रेंचाइजी के मालिकों को भी बायो-सिक्योर वातावरण में ही रहना होगा। एक बार जब कोई भी बायो-सिक्योर वातावरण में रहने लगा, तो वो फिर इससे बाहर नहीं निकल सकता है। अगर वो इसे तोड़ता है तो वो दोबारा नहीं जुड़ पाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें