Kia Motor India (किआ मोटर इंडिया) भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में बहुप्रतीक्षित अपनी दूसरी कार Kia Carnival MPV (किआ कार्निवल एमपीवी) लॉन्च कर दी है। Kia Motors की पहली SUV कार Seltos भारत में लॉन्च होते ही छा गई थी। अब Kia Motors ने दूसरी कार Kia Carnival MPV पेश की है। कंपनी ने जब से इस एमपीवी कार का एलान किया था तभी से कार प्रेमी इसका इंतजार कर रहे थे। कंपनी इस बात से उत्साहित है कि इस नए मॉडल के लिए पहले से ही हजारों बुकिंग हो चुकी है। किआ के इस नए मॉडल के लिए कार प्रेमियों की दीवानगी इस बात से पता चलती है कि कंपनी को इस एमपीवी कार की प्री-बुकिंग शुरू होने के पहले दिन 1,410 ऑर्डर मिले। यह कार मल्टिपल सिटिंग ऑप्शंस के साथ आएगी। किआ कार्निवल एमपीवी का मुकाबला Toyota Innova Crysta (टोयोटा इनोवा क्रिस्टा) से होगा। जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में।
विज्ञापन
2 of 8
Kia Carnival MPV
- फोटो : अमर उजाला
ये हैं 4 वेरिएंट
Kia Carnival MPV के एंट्री लेवल वेरिएंट में 9 सीटे होंगी। मिड स्पेक वेरिएंट में 8 सीटे होंगी। इसके अलावा 7 सीटर मॉडल दो वेरिएंट की साथ आएगा। 7 सीटर वेरिएंट प्रीमियम फीचर्स के साथ आएंगे।
विज्ञापन
3 of 8
Kia Carnival MPV
- फोटो : अमर उजाला
प्रीमियम फीचर्स वाली 7 सीटर वेरिएंट
Kia Carnival MPV 7 सीटर में शानदान फीचर्स मिलेंगे। इनमें पावर एडजस्टेबल सीट्स, वेंटिलेटेड ड्राइवर सीट, पावर विंडो, पावर्ड टेलगेट, कीलेस एंट्री ऐंड गो, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ड्यूल-पैन पावर्ड सनरूफ और लेदर अपहोस्ट्री शामिल हैं।
4 of 8
Kia carnival
- फोटो : social media
डायमेंशन
भारत में Kia Carnival MPV की टक्कर Toyota Innova Crysta (टोयोटा इनोवा क्रिस्टा) से होगी। कार्निवल लंबाई में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से लंबी होगी। कार्निवल की डायमेंशन की बात करें, तो इसकी लंबाई 5,155 एमएम, चौड़ाई 1985 एमएम और ऊंचाई 1740एमएम है, जबकि इसका व्हील बेस 3060 एमएम है। क्रिस्टा के मुकाबले 380 एमएम लंबी, 155 एमएम चौड़ी, लेकिन ऊंचाई में 40 एमएम छोटी है।
विज्ञापन
5 of 8
Kia Grand Carnival launch
- फोटो : सांकेतिक
इंजन
Carnival में 2.2E-VGT डीजल इंजन मिलेगा, जो 3800 आरपीएम पर 199 बीएचपी की पावर और 1750 से 2750 आरपीएम पर 441 एनएम का टॉर्क देगा। कॉर्निवाल में 8 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगी, जो मैन्युअल के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में भी उपलब्ध होगा। कार की असेंबलिंग आंध्र प्रदेश के अनंतपुर स्थित किआ प्लांट में होगी।
विज्ञापन
6 of 8
Kia Carnival MPV
- फोटो : अमर उजाला
फीचर्स
कार्निवल में सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें एबीएस के साथ ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिलसाइड असिस्ट, रिअर पार्किंग सेंसर्स, रिअर व्यू कैमरा, डस्क सेंसिंग हेडलैंप्स, लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग जैसे फीचर मिलते हैं। अन्य फीचर्स में मल्टीजोन क्लाइमेट कंट्रोल, स्मार्ट एयर प्यूरिफायर, डुअल पैनल इलेक्ट्रिक पैनोरैमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिकल एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे शानदार फीचर भी मिलेंगे। कार में हरमन कार्डन प्रीमियम साउंड सिस्टम लगा है जिससे कार के अंदर संगीत का बेहतरीन लुत्फ उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
7 of 8
Kia Carnival MPV
- फोटो : अमर उजाला
Carnival में इसके अलावा एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के सपोर्ट वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। साथ ही इसमें रियर सीट पर 25.65 cm (10.1 इंच) का डुअल टचस्क्रीन मिलेगा।
Kia Carnival MPV लग्जरी वीआईपी सीट्स दी गई हैं जिसमें प्रीमियम Nappa लेदर का इस्तेमाल किया गया है। यहीं नही 1624/540 लीटर के बूट स्पेस के साथ आ रही है। यह कार स्मार्ट, सुरक्षित और फ्यूचरिस्टिक UVO कनेक्टेड लग्जरी गाड़ी है। कंपनी ने Kia Carnival MPV की एक्स-शोरूम कीमत 24.95 लाख से 33.95 लाख रुपये के बीच तय की है।