फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: गर्मी में कार को रखना है फिट, तो जल्दी से पढ़ें ये टॉप 5 एक्सपर्ट टिप्स

Tue, 16 Apr 2019 05:19 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Car Care in Summer
गर्मियां शुरू हो चुकी हैं ऐसे में कार को भी फिट रखना बेहद जरूरी है, क्योकिं इन्ही दिनों गाड़ियों के खराब होने की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती हैं। यहां हम आपके लिए 5 ऐसे टिप्स लेकर आये हैं, जिनकी मदद से आप आपकी कार को गर्मी के मौसम से एक दम फिट रख सकेंगे।
 
विज्ञापन

AC की सर्विस है बेहद जरूरी

2 of 6
CAR AC
चूंकि अब गर्मी शुरू हो गई हैं, तो कार का AC जरूर चैक करा लें।अगर AC कूलिंग नहीं कर रहा है, तो इसकी गैस को चैक करा लें। इसके अलावा रेडिएटर को क्लीन करवा लें। अगर गैस कम हो गई है फिल करवा लें। ऐसा करने से AC बढ़िया कूलिंग देगा और आपको चुभती गर्मी से राहत मिलेगी। याद रहे कि हमेशा ऑथराइज़्ड सर्विस सेंटर पर ही कार की सर्विस कराएं।
 
विज्ञापन

इंजन ऑयल चैक करें

3 of 6
Car engine oil
कार के इंजन ऑयल को भी सर्विस के दौरान बदलवा लें या टॉप अप करवा लें। कई बार इंजन ऑयल सूख जाता है, जिससे गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचता है और गाड़ी गर्म भी होने लगती है। इसलिए सही मात्रा में इंजन ऑयल रहना अति आवश्यक है।
 

ऑयल फिल्टर

4 of 6
car oil filter
सर्विस के दौरान जब आप कार का इंजिन ऑयल चेंज कराते हैं तब याद रखें की ऑयल फ़िल्टर को बदलवाना भी बेहद जरूरी होता है ऐसा करने से आपकी कार की सेहत अच्छी रहेगी।
 
विज्ञापन

कूलेंट की मात्रा जांच लें:

5 of 6
can Engine coolant
कूलेंट कार को ठंडा रखने का का काम करता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि सर्दी हो या गर्मी कार में कूलेंट की मात्रा एकदम सही होनी चाहिये। अक्सर लोग कूलेंट की जगह रेडिएटर में पानी का इस्तेमाल करते हैं, जो थोड़े वक़्त के लिए तो ठीक है, लेकिन अगर लम्बा जाना हो तो यह नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडिएटर के साथ लगे फैन को चेक करें

6 of 6
car radiator - फोटो : Team-BHP
कोशिश कीजिये समय-समय पर रेडिएटर के साथ लगे फैन को भी चेक करें। क्योकिं कई बार फैन के न चलने की स्तिथि में गाड़ी गर्म होकर बंद पड़ जाएगी। तो अगर आप इन जरूरी बातों का ध्यान रखेंगे तो आपकी कार आपका साथ बखूबी निभाएगी।
 
अगर आप अपनी कार में इन जरूरी बातों का ध्यान रखेंगे तो गर्मी में आपकी कार धोखा नहीं देगी 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें