बढ़ते कार्बन उत्सर्जन के चलते पृथ्वी पर ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव बढ़ रहा है। इसका बुरा असर विश्व के कई देशों पर पड़ा है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में दुनिया के कई बड़े तटीय शहर और द्वीप देश समुद्र के भीतर जलमग्न हो जाएंगे। इससे करोड़ों लोगों को मजबूरन अंदर की तरफ पलायन करना पडे़गा। ऐसे में अगर आज हम संभलते नहीं है, तो भविष्य में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हमें ये सोचने की जरूरत है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए कैसे भविष्य को तैयार कर रहे हैं? बीते कुछ सालों से दुनिया भर में बड़े पैमाने पर पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। उसी के समानांतर आने वाले संभावित खतरे को देखते हुए कई लोग ई वाहनों को खरीद रहे हैं। अगर आप भी ई वाहन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम कुछ बातों को बताने वाले हैं, जिनका ध्यान गाड़ी को खरीदते समय जरूर रखना चाहिए। आइए जानते हैं -