भारत में एसयूवी के दीवाने कम नहीं हैं आलम यह है कि कंपनियां अपनी एसयूवी पर खूब मेहनत कर रही हैं, लेकिन क्या कभी आपने ऐसी एसयूवी के बारे में सुना जो कीमत में अच्छे-अच्छे अरबपतियों के पसीने छुड़ा दे। तो आइए जानते हैं एक खास एसयूवी (कार्लमन किंग) के बारे में जिसका कीमत से लेकर फीचर तक में कोई तोड़ नहीं है।
विज्ञापन
2 of 8
Karlmann King
इस एसयूवी का लुक किसी फाइटर प्लेन से कम नहीं है। इसका वजन करीब 6,000 किलोग्राम है। जिसमें मात्र 4 लोगों के बैठने की जगह है।
विज्ञापन
3 of 8
Karlmann King
इस एसयूवी को बनाने में यूरोप की 1800 लोगों की टीम ने काम किया है। जिसे बनाने में करीब 30,000 घंटे लगे हैं।
4 of 8
karlmann king
इसके इंजन की बात करें तो इसे फोर्ड एफ-550 प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, इस एसयूवी की लंबाई 6 मीटर है यानी यह 'हमर' से भी ज्यादा लंबी है।
विज्ञापन
5 of 8
Karlmann king
इस एसयूवी की टॉप स्पीड 140 किमी प्रति घंटे की है। जो करीब 40 डिग्री से लेकर 200 डिग्री फैरेनहाइट तक के तापमान का सामना आसानी से कर सकती है।
विज्ञापन
6 of 8
karlmann king
karlmannking में 6.8 लीटर का V10 इंजन दिया गया है, जो 400 बीएचपी की पावर देता है।
विज्ञापन
7 of 8
world expensive suv
इस एसयूवी के अंदर कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं जिनमें सैटेलाइट टीवी, फ्रिज, सैटेलाइट फोन, कॉफी मशीन और टेबल तक लगाया जा सकता है। इसके अलावा इन सभी फीचर्स को मोबाइल ऐप द्वारा ऑपरेट भी किया जा सकता है।
इस एसयूवी की कंपनी ने मात्र 12 यूनिट बनाई हैं यानी इसे सिर्फ 12 किस्मत वाले लोग ही खरीद पाएंगे। बात करें कीमत की तो इसकी कीमत भारतीय रुपए के हिसाब से 15 करोड़ है, शायद यही कारण है कि इसका भारत में एक भी ग्राहक नहीं।