फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, किन बाइक्स में है डुअल चैनल एबीएस फीचर

Mon, 17 Dec 2018 08:01 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Dual Channel ABS, Anti Braking system
सरकार के नए नियमों के मुताबिक 1 अप्रैल 2019 के 125 सीसी से ऊपर के टू-व्हीलर्स में एबीएस लगाना अनिवार्य होगा। लेकिन एबीएस लगाने के बाद कीमतों बढ़ जाने के डर से अधिकांश कंपनियां डुअल की बजाए सिंगल चैनल एबीएस लगा रही हैं। वहीं जावा मोटरसाइकिल्स ने भी अपनी लेटेस्ट बाइक्स में डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम का ऐलान कर दिया है। लेकिन कई और भी बाइक कंपनियां हैं, जो सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए बाइक्स में एबीएस सिस्टम ऑफर कर रही हैं। अगर आप बाइक लेने की सोच रहे हैं तो यह जरूर चेक कर लें कि आपकी पसंदीदा बाइक में एबीएस फीचर है या नहीं। जानें एबीएस फीचर से लैस बाइक्स के बारे में...
 
विज्ञापन

Honda CBR 250R

2 of 6
Honda CBR 250R, ABS Bikes
Honda CBR 250R
होंडा सीबीआर 250आर कंपनी की दूसरी ऐसी बाइक होगी, जिसमें डुअल चैनल एबीएस फीचर होगा। डुअल चैनल एबीएस फीचर से ड्राइविंग पहले से ज्यादा सुरक्षित होगी। सीबीआर में 249.6 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड डीओएचसी इंजन दिया है, जो 22.9 एनएम का टॉर्क और 26.5 पीएस की ताकत देता है। इसमें 6 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। सीबीआर में एलईड़ी हेडलाइट का भी फीचर है। इसका नॉन एबीएस वैरियंट 1.64 लाख (एक्स शोरूम) का है, वहीं एबीएस वैरियंट 18 प्रतिशत ज्यादा 1.94 लाख है।
 
विज्ञापन

Bajaj Dominar 400 ABS

3 of 6
Bajaj Dominar 400 ABS, Bajaj, ABS Bike
Bajaj Dominar 400 ABS
बजाज की इस बाइक में शुरुआत से एबीएस का फीचर दिया गया है। वहीं कंपनी ने इसके नॉन एबीएस वैरियंट कम बिक्री और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए बंद करने का फैसला किया है। डोमिनर 400 में 373.3 सीसी का सिंगल सिलेंडर ट्रिपल स्पार्क लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है, जो 35 पीएस की पॉवर और 35 एनएम का टॉर्क देता है। बाइक में 6 स्पीड ट्रांसमिशन के अलावा एलईडी हेडलाइट, स्लिपर क्लच और ट्यूबलेस रेडियल टायर दिए गए हैं। इसकी (एक्स शोरूम)  कीमत 1.63 लाख है।
 

Royal Enfield Classic 350

4 of 6
Royal Enfield Classic 350, ABS Bikes
Royal Enfield Classic 350
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 भी अब डुअल चैनल एबीएस सिस्टम से लैस होगी। इसका सिग्नल्स एडिशन में सबसे पहले डुअल चैनल एबीएस लॉन्च किया गया था। वहीं रॉयल एनफील्ड अब अपनी सभी बाइक्स में धीरे-धीरे डुअल चैनल एबीएस फीचर लॉन्च कर रहा है। वहीं इसके स्टैंडर्ड क्लासिक 350 में भी अप्रैल 2019 से पहले एबीएस फीचर होगा। Thunderbird 350 ABS वैरियंट की (एक्स शोरूम) कीमत 1.54 लाख , Thunderbird 350 X ABS की कीमत 1.62 लाख, Himalayan ABS की कीमत 1.79 लाख और Himalayan स्लीट की कीमत 1.81 लाख रुपए है।
विज्ञापन

TVS Apache RTR 200 4V

5 of 6
TVS Apache RTR 200 4V, TVS Apache, ABS Bike

TVS Apache RTR 200 4V

हालांकि टीवीएस के पुराने वर्जन में एबीएस फीचर नहीं था, लेकिन रेस एडिशन 2.0 में डुअल चैनल एबीएस फीचर दिया गया है। वहीं TVS Apache RTR 180 में भी एबीएस का फीचर है। आरटीआर 200 में 197 सीसी सिंगल सिलेंडर एयर और ऑयल कूल्ड इंजन है, जो 20.2 पीएस की पॉवर के साथ 18.1 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। आरटीआर 200 के एबीएस रेस एडिशन 120 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड पकड़ी लेती है। इसके नॉन एबीएस वैरियंट की कीमत 97,000 रुपए, जबकि एबीएस वैरियंट 1.11 लाख रुपए का है। वहीं TVS Apache RTR 180 ABS में 177 सीसी का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन है, जो 16,6 पीएस की पॉवर और 15.5 एनएम का टॉर्क देता है। इसका नॉन एबीएस वैरियंट 84,587 रुपए (एक्स शोरूम) और एबीएस वैरियंट 95,392 रुपए का है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Jawa, Jawa 42

6 of 6
Jawa, Jawa 42, Jawa Motorcycles, ABS Bikes - फोटो : www.jawamotorcycles.com
Jawa, Jawa 42
जावा अपनी मोटर साइकिल्स में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) का फीचर लाने जा रही है। नया फीचर 2019 की दूसरी तिमाही से लागू होगा। जावा और जावा 42 में फ्रंट डिस्क के साथ सिंगल चैनल सिंगल चैनल एबीएस यूनिट दिया गया है, जबकि रिअर में ड्रेम ब्रेक्स दिए गए हैं। जावा और जावा 42 में फ्रंट में 280 एमएम के डिस्क ब्रेक और रिअर में 153 एमएम के ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं। वर्तमान में जावा के नॉन एबीएस वैरियंट की एक्स शोरूम कीमत 1.64 लाख और जावा 42 की 1.55 लाख रुपए है। जावा और जावा 42 में लेटेस्ट बीएस-6 293 सीसी का लिक्विड कूल्ड ट्विन स्पार्क सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 27 बीएचपी की पॉवर के साथ 28 एनएम का जबरस्त टॉर्क देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें