Classic Legends (क्लासिक लीजेंड्स) ने बुधवार को एलान किया कि उसने भारतीय बाजार में 50,000 से अधिक Jawa Motorcycles (जावा मोटरसाइकिलें) बेची हैं। कंपनी ने बताया कि उसने 12 महीनों के पूर्ण परिचालन में बिक्री में इस मील के पत्थर को छुआ है। कंपनी का कहना है कि बिक्री के ये लेटेस्ट आंकड़े देश में जावा मोटरसाइकिलों की मांग में एक अच्छी वृद्धि की ओर संकेत करते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Jawa Motorcycles
- फोटो : Jawa Motorcycles
जावा के अनुसार, नवीनतम बिक्री के आंकड़े एक बड़ी उपलब्धि है। कंपनी ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि के दौरान कारोबार में प्रमुख प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा, जिससे मोटरसाइकिल का उत्पादन नहीं हो रहा था और इस ब्रांड की वेटिंग पीरियड भी अच्छी खासी है। क्लासिक लीजेंड्स का दावा है कि यह जावा बाइक की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन क्षमता और डीलरशिप की संख्या, दोनों को बढ़ाने और व्यापार के विस्तार की दिशा में लगातार काम कर रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
Jawa Motorcycles
क्लासिक लीजेंड्स के सीईओ आशीष सिंह जोशी ने कहा, “भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में सबसे नई एंट्री के रूप में, इतने कम समय में हमने जो हासिल किया है उसपर हमें गर्व है। अपेक्षाकृत रुप से हाल ही में एक स्टार्ट-अप के रूप में, क्लासिक लीजेंड्स ने तीन मॉडलों के लिए एक फुल स्केल उत्पादन सुविधा तैयार की है, जिसे हमने जावा ब्रांड के पुनरुत्थान के एक हिस्से के रूप में पेश किया है। इस साथ ही एक अद्वितीय और व्यापक बिक्री नेटवर्क स्थापित किया है। इसके साथ ही ग्राहकों की मांगों को पूरा करने के लिए हमारे सभी ऑपरेशनों में तेजी लाई है।"
4 of 5
Jawa Perak
- फोटो : For Reference Only
कंपनी का कहना है कि उसकी बाइक्स की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी मांग बढ़ी है। इसने नेपाल और यूरोप के देशों को मोटरसाइकिलों का निर्यात भी शुरू कर दिया है।
जावा के पोर्टफोलियो में इस समय तीन बाइक हैं - Jawa, Jawa forty two और Perak। कंपनी ने हाल ही में अक्तूबर 2020 के त्योहारी सीजन के दौरान 2,000 पेराक की डिलीवरी की भी घोषणा की है।