jawa bike accessories
- फोटो : Jawa
इस सर्विस के जरिए कस्टमर जावा की वेबसाइट पर जाकर डिलीवरी की अनुमानित तारीख के बारे में पता लगा सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर लोगों को बुकिंग के वक्त दी गई बुकिंग आईडी डालनी है, जिसके बाद एस्टीमैटर में ऑर्डर के स्टेटस के बारे में पता चल जाएगा। वहीं यह सर्विस केवल उन्हीं कस्टमर्स को मिलेगी, जिन्होंने 25 दिसंबर, 2018 से बाइक की बुकिंग करवाई है। वहीं बाद मे बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को जल्द ही इस सेवा में शामिल किया जाएगा। दिल्ली और बैंगलुरु में आठ महीने की वेटिंग है, वहीं मुंबई और कोलकाता में सात महीने, हैदराबाद और चेन्नई में नौ महीने और जबकि पुणे में सबसे ज्यादा 10 महीने का वेटिंग पीरियड है।