गेंदबाज कुलदीप यादव
सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के पास एक बेहद खास रिकॉर्ड हासिल करने का मौका है। जी हां, कुलदीप के पास मोहम्मद शमी का भारत के लिए सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ने का बेहतरीन मौका है। अगर कुलदीप विंडीज के खिलाफ सीरीज के आखिरी वन-डे में चार विकेट ले लेते हैं तो वह शमी और बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।