फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawa 42 के इस रंग के दीवाने हो रहे हैं बाइक लवर्स, पढ़ें क्या है वजह

Fri, 28 Dec 2018 07:23 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Jawa Forty Two Colours
लगभग दो दशकों बाद भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में कमबैक कर रही जावा मोटरसाइकिल को जावा लवर्स से इतना जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला कि कंपनी को 25 दिसंबर को ऑनलाइन बुकिंग तक बंद करनी पड़ी। यहां तक कि जावा का वेटिंग पीरियड सितंबर 2019 तक पहुंच गया है। वहीं जावा लवर्स को जावा मोटरसाइकिल का एक रंग बेहद लुभा रहा है और वे इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  
 
विज्ञापन

फरवरी 2019 तक 100 से ज्यादा डीलर

2 of 6
Jawa, Jawa 42, Jawa Motorcycles, ABS Bikes - फोटो : www.jawamotorcycles.com
महिन्द्रा की हिस्सेदारी वाली चेक रिपब्लिक की क्लासिक लेजंड्स प्राइवेट लिमिटेड के मुताबिक कंपनी की योजना है कि फरवरी 2019 तक पूरे देश में 100 से ज्यादा शोरूम खोल दिए जाएं। हालांकि जावा भले ही ऑनलाइन बुकिंग बंद कर चुकी है, लेकिन कंपनी के डीलरों के जरिए 5 हजार रुपए में ऑफलाइन बुकिंग की जा सकती है।
 
विज्ञापन

जावा में केवल तीन रंग

3 of 6
jawa motorcycle
कंपनी के मुताबिक जावा 42 मोटरसाइकिल को 6 रंगों हैले टील, गैलेक्टिक ग्रीन, स्टारलाइट ब्लू, लूमोस लाइम, नेबुला ब्लू और कॉमेट रेड में बेचा जाएगा। वहीं जावा में केवल तीन रंग जावा मरून, जावा ग्रे और जावा ब्लैक रंग दिए गए हैं।
 

गैलेक्टिक ग्रीन आ रहा पसंद

4 of 6
Jawa 42 Galactic Green
लेकिन जावा लवर्स को जावा 42 का गैलेक्टिक ग्रीन बहुत पसंद आ रहा है और वे इसकी तुलना रॉयल एनफील्ड क्लासिक 500 के बैटल ग्रीन कलर से कर रहे हैं। जावा लवर्स का कहना है कि जावा 42 का गैलेक्टिक ग्रीन प्रकृति से प्रेरित है और जब उस रंग पर आंखें टिकती हैं, तो शांति का अहसास होता है। जावा लवर्स की बातों से लग रहा है कि वे इस रंग को हाथों हाथ लेंगे।
 
विज्ञापन

एबीएस वेरियंट्स की डिलिवरी जून 2019 के बाद

5 of 6
Jawa Motorcycles, Jawa, Royal Enfield, Jawa ABS
हाल ही में जावा ने अपनी बाइक्स में रियर डिस्क ब्रेक और डुअल चैनल एबीएस का फीचर भी लॉन्च किया है। ड्यूल चैनल एबीएस वाले वेरियंट्स की डिलिवरी जून 2019 के बाद शुरू होगी। ड्यूल चैनल एबीएस के साथ जावा 42 की कीमत 1.63 लाख रुपए और जावा स्टैंडर्ड की कीमत 1.72 लाख रुपए है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जावा में 293 सीसी का बीएस-6 इंजन

6 of 6
jawa motorcycle
जावा स्टैंडर्ड और जावा 42 में 293 सीसी का बीएस-6 मानक वाला लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है, जो 27 बीएचपी की पावर और 28 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। जावा में 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें