suzuki vitara brezza
- फोटो : सांकेतिक
वेन्यू के पेट्रोल बेस वेरियंट की कीमत 6.50 लाख रुपये है, वहीं टॉप लाइन पेट्रोल वेरियंट की कीमत 11.10 लाख रुपये है। वेन्यू के बेस डीजल वेरियंट की बात करें, तो इसकी कीमत 7.75 लाख रुपये है, वहीं टॉप डीजल वेरियंट की कीमत 10.84 लाख रुपये है।
सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में विटारा ब्रेजा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। हालांकि ब्रेजा केवल डीजल में ही आती है, इसलिए विटारा ब्रेजा के डीजल और वेन्यू के डीजल वेरिंयट की तुलना करना ही बेहतर होगा। ब्रेजा के LDi बेस डीजल वेरियंट की कीमत 7.67 लाख रुपये है और ZDi+ डुअल टोन एजीएस टॉप वेरियंट की कीमत 10.64 लाख रुपये तक है।
देखा जाए तो दोनों की कारों की कीमतों में 20 हजार रुपये तक का अंतर है। वहीं ब्रेजा का टॉप वेरियंट ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है, जबकि वेन्यू के साथ ऐसा नहीं है। वहीं ब्रेजा के टॉप एंड मैनुअल ZDi+ वेरियंट की कीमत 9.92 लाख रुपये है, जो कि वेन्यू से 1 लाख रुपये सस्ता है। इसके अलावा विटारा ब्रेजा पर कंपनी डिस्काउंट भी ऑफर करती है।