फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 सालों में सबसे ज्यादा खरीदी गई ये कार, 22.05 kmpl का देती है माइलेज, कीमत 2.94 लाख रुपये से शुरू

Tue, 13 Oct 2020 05:42 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Alto - फोटो : Social Media
Maruti Suzuki Alto (मारुति सुजुकी ऑल्टो) ने भारत में 20 साल पूरे कर लिए है। लॉन्च से अब तक में इस कार के 40 लाख यूनिट्स की देश में बिक्री हो चुकी है। बता दें कि देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो को साल 2000 में लॉन्च किया था। साल 2004 में यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। 

भारतीय बाजार में Alto को ग्राहकों का बंपर साथ मिला, जहां साल 2008 में इस कार ने 10 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया। मारुति की Alto का सफर यहा थमा नहीं बल्कि, साल 2012 में इसने 20 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं, साल 2016 आते-आते इस कार ने भारतीय बाजार में 30 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया।

साल 2020 मारुति की Alto के लिए बहुत खास है, क्योंकि अगस्त 2020 में इस कार ने 40 लाख बिक्री का भी आंकड़ा पार कर लिया। पिछले 16 सालों Maruti Suzuki Alto हर साल बेस्ट सेलिंग कार का खिताब अपने नाम करते आई है।
विज्ञापन

Maruti Suzuki Alto: माइलेज

2 of 5
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki Alto
Maruti Suzuki Alto अपने स्टाइलिश लुक और डीसेंट इंजन के लिए पसंद की जाती है। इसमें 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता। वहीं, इसके सीएनजी वेरिएंट में 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है। 
 
विज्ञापन

Maruti Suzuki Alto: परफॉर्मेंस

3 of 5
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Alto में ताकत के लिए 796 सीसी, 3-सिलिंडर, 12-वाल्व, BS-6 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 48PS की मैक्सिमम ताकत और 3500 आरपीएम पर 69Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
 

Maruti Suzuki Alto: ब्रेकिंग और सस्पेंशन

4 of 5
Maruti Alto
Maruti Alto के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया है। वहीं, अगर इसके सस्पेंशन फीचर की बात करें तो Alto के फ्रंट में MacPherson Strut दिया है। वहीं, इसके रियर में 3-लिंक रिजिड एक्सेल सस्पेंशन दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Maruti Suzuki Alto: कीमत

5 of 5
Maruti Alto
Maruti Suzuki Alto की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.94 लाख रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें