फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन्चिंग से पहले Hyundai Santro के BS6 मॉडल की कीमत हुई लीक, इतने रुपये तक हो सकती है महंगी

Fri, 10 Jan 2020 01:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Hyundai santro
दक्षिण कोरिया कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने कुछ दिनों पहले ही भारत में अपनी लोकप्रिय फैमिली कार Santro (सैंट्रो) का BS6 वेरिएंट पेश किया था। अब कंपनी भारत में जल्द ही इसे लॉन्च करने वाली है। कार लॉन्च किए जाने से पहले ही इसकी कीमत लीक हो गई है। Hyundai Santro BS6 के बारे में ताजा रिपोर्ट्स सामने आई है, जिसके मुताबिक सैंट्रो का BS6 वेरिएंट BS4 की तुलना में 27 हजार रुपये तक महंगा होगा। आगे आपको बताएंगे किस मॉडल पर कितनी कीमत बढ़ी है। 
विज्ञापन

2 of 6
ह्युंदै सेंट्रो AMT - फोटो : Amar Ujala

इंजन 

Hyundai Santro में  1.1 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है जो 68bhp की पावर और 99Nm का टॉर्क देता है। Hyundai BS6 इंजन के अलावा Santro का एक नया ऑटोमैटिक वेरिएंट Asta AMT भी पेश करेगी। हालांकि इससे पहले कंपनी के BS4 मॉडल में सिर्फ Mid level वेरिएंट Magna और Sportz में ही AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कार की अधिकतम स्पीड 150 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 
विज्ञापन

3 of 6
Hyundai santro

डिजाइन 

Hyundai Santro BS6 की डिजाइन में कोई बदलाव नहीं है। नई कार में मौजूदा कार के ही डायमेंशन्स मिलेंगे।  वीलबेस 2,400mm और वील्ज 14 इंच के हैं। कार में ड्यूल टोन फाइव स्टार कैबिन दिया गया है। 

4 of 6
Hyundai Santro

फीचर्स 

Hyundai Santro में ABS और ड्राइवर एयर बैग सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड दिया गया है। टॉप मॉडल में ड्राइवर के साथ पैसेंजर एयर बैग भी दिया गया है। पिछली सीटों पर बैठने वालों की सहूलियत के लिए रियर एसी वेंट भी दिया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
Hyundai Santro Car - फोटो : PTI

कीमत 

ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि Hyundai Santro BS6 की कीमत 4.57 लाख से 6.25 लाख रुपये के बीच होगी। ये मुंबई में एक्स शोरूम कीमत है। 

Santro BS6 और BS4 मॉडल की कीमत (एक्स शोरूम मुंबई) 
 
वेरिएंट BS6 BS4 बढ़ोतरी
Era Executive 4.57 लाख 4.30 लाख 27 हजार
Magna 5.04 लाख 4.82 लाख 22 हजार
Sportz 5.40 लाख 5.13 लाख 27 हजार
Magna AMT 5.53 लाख 5.31 लाख 22 हजार
Asta 5.78 लाख 5.56 लाख 22 हजार
Sportz AMT 5.98 लाख 5.71 लाख 27 हजार
Asta AMT- 6.25 लाख - -
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hyundai santro

माइलेज 

कार की अधिकतम स्पीड 150 किलोमीटर प्रतिघंटा है। कार के माइलेज की बात करें तो अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है कि BS6 मॉडल में माइलेज में कोई बदलवा हुआ है या नहीं। अपग्रेडेड इंजन और नए एएमटी वेरियंट के अलावा BS6 सैंट्रो में कोई अन्य बदलाव किए जाने की उम्मीद नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें