फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai की ‘बेबी’ देगी Maruti Brezza को टक्कर, मई में हो सकती है लॉन्च

Tue, 08 Jan 2019 02:20 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai Carlino Styx SUV
हुंडई मोटर्स जल्द ही अपनी सबसे पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी क्रेटा का ‘बेबी’ वर्जन लॉन्च करने की योजना बना रही है। हुंडई कारलीनो स्टिक्स की टेस्टिंग जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल मई में हुंडई इस कार को लॉन्च कर देगी। हुंडई की इस मिनी एसयूवी की टक्कर मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन और महिन्द्रा एक्सयूवी300 से होगी।
 
विज्ञापन

हुंडई Hyundai Carlino Styx होगी ग्लोबल एसयूवी

2 of 5
Hyundai Carlino Styx SUV
यूरोप, दक्षिण कोरिया में टेस्टिंग की खबरें सामने आने के बाद हुंडई अपनी चार मीटर सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कारलीनो स्टिक्स (कॉन्सैप्ट) की इंडिया में भी टेस्टिंग कर रही है। जिस तरह से देश और पूरी दुनिया में कॉम्पैक्ट एसयूवी की डिमांड बढ़ रही है, हुंडई की योजना है कि कारलीनो स्टिक्स को ग्लोबल एसयूवी के तौर पर पेश किया जाए।


     ये भी पढ़े: खरीदें 6 लाख तक की कीमत वाली डीजल कार, मिलेगा 27 किमी तक का माइलेज
विज्ञापन

अप्रैल में न्यूयार्क ऑटो शो में होगी लॉन्च

3 of 5
Hyundai Carlino Styx SUV
नई हुंडई कारलीनो स्टिक्स को इस साल अप्रैल में न्यूयार्क ऑटो शो में पेश किया जाएगा। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि बाकी दूसरी ग्लोबल कार्स की तरह भारत में इसे लॉन्च करेगी। हुंडई इससे पहले नई आई20 और ग्रैंड आई10 के साथ ऐसा कर चुकी है। भारत में हुंडई इस एसयूवी को मई 2019 में लॉन्च कर सकती है और कंपनी इसकी बुकिंग अधिकृत डीलरों के यहां अप्रैल 2019 के पहले सप्ताह से शुरू कर सकती है।
 
            ये भी पढ़े: नए साल में Artificial Intelligence से लैस होंगी कारें, बोलकर कर सकेंगे कंट्रोल
 

1.5 लीटर डीजल और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन

4 of 5
Hyundai Carlino Styx SUV
हुंडई कारलीनो स्टिक्स पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों के साथ आएगी। माना जा रहा है कि हुंडई इस कार में इस सैगमेंट में सबसे ताकतवर इंजन पेश करेगी। खबरों के मुताबिक हुंडई इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन देगी, जो 125एचपी की पॉवर देगा, वहीं 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 120 एचपी की पॉवर देगा। स्टिक्स मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शंस के साथ मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 एयरबैग्स, सनरूफ, एबीएस जैसे फीचर

5 of 5
Hyundai Carlino Styx SUV
फीचरों की बात करें तो हुंडई इस कार में प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट्स, 16 इंच मशीन कट अलॉय व्हील्स, सॉफ्ट टच डैशबोर्ड, लेदर सीट्स, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, 6 एयरबैग्स, सनरूफ, एबीएस, ईबीडी, लेन असिस्टेंट, स्टार्ट-स्टॉप बटन, कीलेस एंट्री जैसे फीचर देगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें