फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन्चिंग कंफर्म: Hyundai Alcazar 18 जून को भारत में होगी लॉन्च, 25000 में करें बुकिंग, जानें फीचर्स

Thu, 10 Jun 2021 12:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
Hyundai Alcazar Launch date In India: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने अपनी बहुप्रतीक्षित तीन-पंक्ति वाली एसयूवी Hyundai Alcazar की लॉन्चिंग के सस्पेंस को खत्म कर दिया है। दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता की भारत में बहुप्रतीक्षित नई 7-सीटर Alcazar एसयूवी को 18 जून को लॉन्च करेगी। ह्यूंदै ने एक दिन पहले बुधवार को ही एलान किया कि उसकी आनेवाली Alcazar (अलकाजार) एसयूवी की बुकिंग आधिकारिक तौर पर उसके सभी डीलरशिप पर शुरू हो गई है। इस एसयूवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 25,000 रुपये की राशि देकर इस कार की बुकिंग कर सकते हैं। Alcazar एसयूवी को अप्रैल के महीने में पूरी तरह से ढंके हुए फॉर्म में शोकेस किया गया था। जिसके बाद से इसकी लॉन्चिंग की खबर सुर्खियों में बनी रही। भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण अलकाजार की आधिकारिक लॉन्चिंग टलती रही। अब आधिकारिक रूप से कंफर्म है कि Hyundai Alcazar इस महीने की 18 तारीख को लॉन्च हो रही है।

महामारी के कारण ऑटो उद्योग पर बड़े पैमाने पर छाई खामोशी के बावजूद ऑटो बाजार में अल्काजार ने जो चर्चा पैदा की है, उसके पीछे कारण है। भारत में अपनी बेहद सफल एसयूवी Creta (क्रेटा) पर आधारित Alcazar साइज के मामले में अपनी कंपनी की छोटी एसयूवी को मिली सफलता को दोहराना चाहती है। ह्यूंदै का कहना है कि Alcazar को भारतीय ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है और भारतीय बाजार वह जगह है जहां यह कार किसी भी अन्य बाजार से पहले लॉन्च की जा रही है। ह्यू्ंदै के अधिकारियों का कहना है कि यह नए ग्राहकों के साथ-साथ क्रेटा से अपग्रेड करने की चाहत रखने वाले खरीदारों को भी आकर्षित कर सकती है।

 
विज्ञापन

2 of 7
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
वेरिएंट्स और कलर
Alcazar को तीन वेरिएंट्स - Prestige (प्रेस्टीज), Platinum (प्लेटिनम) और Signature (सिग्नेचर) में उपलब्ध होगी। यह पेट्रोल और डीजल इंजनों में और 6 और 7-सीट लेआउट में पेश की जा रही है। अलकाजार 6 सिंगल-टोन और दो डुअल-टोन कलर ऑप्शन में आएगी। इसमें सिंगल-टोन रंग विकल्पों में फैंटम ब्लैक, पोलर व्हाइट, स्टाररी नाइट, टैगा ब्राउन, टाइटन ग्रे और टाइफून सिल्वर शामिल हैं। वहीं इसके डुअल-टोन कलर ऑप्शन्स में पोलर व्हाइट के साथ फैंटम ब्लैक रूफ और टाइटन ग्रे के साथ फैंटम ब्लैक रूफ शामिल है।
 
विज्ञापन

3 of 7
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
मिलेंगे कैप्टन सीट
रिपोर्ट के मुताबिक Hyundai Alcazar के 6-सीटर वेरिएंट की दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट मिलेंगे। जबकि 7-सीटर वेरिएंट में बेंच सीट दी गई है। ह्यूंदै का कहना है कि इसे एक बड़े व्हीलबेस के साथ पेश किया जाएगा जो कि अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा है। इसका व्हीलबेस क्रेटा के मुकाबले 150mm ज्यादा लंबा होगा। बड़े व्हीलबेस की वजह से मध्य और अंतिम पंक्ति में यात्रियों को पैर फैलाने के लिए ज्यादा जगह मिलेगी। इसके अलावा 180 लीटर का बूट स्पेस भी दिया जा रहा है। मध्य-पंक्ति में कंसोल आर्मरेस्ट, स्लाइडिंग सीट्स और इसी तरह के कई फीचर्स की वजह से कंपनी अलकाजार को एक प्रीमियम उत्पाद के रूप में पेश करना चाहती है। ह्यूंदै ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अलकाजार की बुकिंग का एलान किया। यहां देखें इसका वीडियो। 
 

4 of 7
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
एक आरामदायक एसयूवी
ह्यूंदै के मुताबिक तीन-पंक्ति एसयूवी अलकाजार "स्पेस, प्रीमियमनेस, परफॉर्मेंस, सुविधा, सेफ्टी और टेक्नोलॉजी में एक साथ तालमेल बैठाकर विकसित की गई है।" वाहन निर्माता के मुताबिक Alcazar एसयूवी की बॉडी को बनाने में 75.6 फीसदी हाई-स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है जिससे यह काफी मजबूत है। इसके साथ ही एसयूवी के बी और डी-पिलर और इंजन रूम में दिया गया रिंग स्ट्रक्चर इसे बेहतर स्थिरता और हैंडलिंग देता है। Hyundai Alcazar की सबसे बड़ी ताकत, एससूवी की राइड कंफर्ट और मिलने वाली फीचर्स हो सकती हैं। ह्यूंदै का कहना है कि फ्रंट स्ट्रट में हाइड्रोलिक रिबाउंड स्टॉपर बेहतर रिबाउंड कंट्रोल का वादा करता है, जो बदले में, एक शानदार सवारी अनुभव देना सुनिश्चित करता है। इसके अलावा, अलकाजार में तीन ड्राइव मोड - इको, सिटी और स्पोर्ट मोड मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक यह ड्राइविंग के एक अलग अनुभव की पेशकश करेगा। 
 
विज्ञापन

5 of 7
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
इंजन, माइलेज और स्पीड
क्रेटा पर आधारित, अलकाजार को दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इनमें पहला है तीसरा पीढ़ी की Nu 2-लीटर पेट्रोल इंजन और दूसरा U2 1.5-लीटर डीजल इंजन। इनमें पेट्रोल इंजन 159 PS और 191 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि डीजल इंजन 115 PS और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों की इंजन के साथ या तो 6-स्पीड मैनुअल या फिर 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है। ह्यूंदै का दावा है कि 6-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट, खास तौर पर, सुपर फ्लैट टॉर्क कनवर्टर के कारण बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा माइलेज देगी। क्योंकि यह एक्सीलरेशन के दौरान होने वाले फ्यूल के नुकसान को कम करती है। कंपनी का दावा है कि नई अलकाजार एसयूवी सिर्फ 10 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। 
विज्ञापन

6 of 7
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
शानदार फीचर्स
Hyundai Alcazar एसयूवी में कई नए फीचर्स मिलने वाले हैं। इस कार में एक बड़ी 10.25-इंच इन्फोटेनमेंट स्क्रीन, 7.0-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, एयर प्यूरीफायर, ब्लूलिंक कनेक्टिविटी के साथ वॉयस रिकॉग्निशन, पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, Isofix माउंटेड सीट, हिल स्टार्ट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) जैसे बहुत सारे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इससे पहले ह्यूंदै की ज्यादातर नई कारों में यह फीचर्स देखी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hyundai Alcazar vs Tata Safari vs MG Hector Plus - फोटो : Amar Ujala
मुकाबला
ह्यूंदै की आनेवाली अलकाजार एसयूवी का भारतीय बाजार में Tata Safari (टाटा सफारी), MG Hector Plus (एमजी हेक्टर प्लस) और Mahindra XUV 500 (महिंद्रा एक्सयूवी 500) के मौजूदा मॉडल के साथ मुकाबला होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें