2019 Maruti Alto 800
Alto 800 BS6 (डिस्काउंटः 60,000 रुपये)
कंपनी Alto 800 को बीएस-6 उत्सर्जन मानक के साथ उतार चुकी है। इसमें 796 सीसी पेट्रोल इंजन लगा है जो 48 एचपी की पावर और 69 एनएम का टॉर्क देता है। साथ ही अपडेटेड ऑल्टो में ईबीडी के साथ एबीएस जैसे सभी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ड्राइवर साइड में एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर सिस्टम, स्पीड अलर्ट सिस्टम शामिल है। इस कार पर अधिकतम डिस्काउंट 60,000 रुपये है जिसमें 40,000 का कैश, 15,000 का एक्सचेंज बोनस और 5,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।