फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पर लगे स्क्रैच कैसे हटाएं, इन 5 आसान तरीकों को घर पर आजमाएं और मोटा खर्च बचाएं

Sun, 26 Apr 2020 05:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार में खरोंच लग जाती है, तो मानो कार मालिक की जान निकल जाती है। कार पर स्क्रैच एक धब्बा के तरह होता है जो गाड़ी की सुंदरता को खासी प्रभावित कर देती है। अगर कार पर पड़ी खरोंच गहरी होती है तो यह कार की मेटर शीट में जंग लगने का कारण बन सकती है। 
विज्ञापन
Car Scratches Removal - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Scratch (खरोंच) के बारे में एक बात सबसे बुरी यह है कि हम में से ज्यादातर लोगों की खुद की गलती से हमारी गाड़ी में लगती हैं। कभी-कभार ये असामाजिक तत्वों के हुड़दंग का परिणाम होते हैं, तो कभी-कभी पार्किंग से अपनी कार निकालते समय आपकी कार में कार टक्कर मार देते हैं। जो भी हो, गाड़ी में लगी खरोंच एक ऐसी चीज है जो एक गले में फांस की तरह चिपक जाती है। और अगर एक बार आपको पता चल गया कि कार में खरोंच कहां लगी है तो फिर आप उस जगह को अपनी आंखों से देखने से बचते हैं। 
विज्ञापन

हममें से बहुत से लोग कार को वर्कशॉप लेकर जाते हैं, जहां कार में लगी स्कैच को हटाने के लिए अक्सर बहुत ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ती है। लेकिन अगर आपको कार में लगे खरोंच को हटाने के लिए एक वैकल्पिक और सस्ता तरीका बताएंगे, तो निश्चित तौर पर आपको अच्छा लगेगा। इसे खुद से और बहुत आसानी से आजमाया जा सकता है। और यह बिल्कुल भी कठिन नहीं है। 

बस आपको करना ये है कि एक अच्छी क्वालिटी की स्क्रैच रिमूवल किट खरीदनी है जिसमें आम तौर पर एक सॉल्यूशन और एक बफिंग पैड मिलता है। बाजार में बफिंग पैड की कई ब्रांड्स आते हैं जैसे 3M, मेगुएर। आइए जानते हैं कि आप कितनी आसानी से अपनी कार में लगे स्क्रैच को निकाल सकते हैं। 

सतह को साफ करें
कार पर लगी खरोंच की सतह पर धूल या जमी हुई मिट्टी को साफ करना बहुत जरूरी है। इसे करने का सबसे सरल तरीका यह है कि पहले सतह को एक नम कपड़े से साफ करें, फिर कुछ साबुन का घोल लगाएं, और उसे धो दें। रिमूव्ल सॉल्यूशन को लगाने से पहले एक माइक्रो-फाइबर कपड़े का इस्तेमाल कर स्क्रैच वाली जगह को सूखा दें। 

सही मात्रा को जानें
बफिंग पैड पर सॉल्यूशन को पैसे के आकार के जितना डालें और इसे पैड में फैला दें। यह ज्यादातर मामलों में पूरी खरोंच को हटाने के लिए काफी होना चाहिए। 

कैसे लगाएं
खरोंच वाली जगह पर रिमूवर को थोड़ा जोर लगाकर गोल-गोल घुमाएं। स्क्रैच वाली जगह पर रिमूवर हर जगह पर ठीक से लग जाएं इसके लिए उन्हें ऊपर और नीचे की ओर भी घसें। इसमें कुछ मिनटों का समय लग सकता है इसलिए थोड़ा धैर्य रखें। जरूरत के मुताबिक और रिमूवर ले लें। 

अवशेषों को हटा दें
खरोंच की जगह पर रिमूवर सॉल्यूशन लगाने के बाद, एक साफ और सूखे माइक्रो-फाइबर कपड़े से खरोंच के आसपास की जगह से अतिरिक्त रिमूवर को हटा दें। खरोंच की जगह को छोड़कर गाड़ी की बॉडी में अन्य जगहों पर रिमूवर सॉल्यूशन नहीं सूखने के लिए नहीं छोड़ा जाना चाहिए। 
विज्ञापन

इस फिर दोहराएं
ऐसी संभावना है कि आपको इस प्रक्रिया को दो से तीन बार दोहराना पड़े। यह पूरी तरह से खरोंच की गहराई और आपके द्वारा इस्तेमाल की गई रिमूवर सॉल्यूशन कितना असर कर रही है। इसलिए, धैर्य रखें, खासकर यदि आप चाहते हैं कि खरोंच लगभग गायब हो जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें