हेलमेट को कोरोना वायरस से कैसे बचाएं? यह सवाल सुनने में आपको काफी अजीब लग सकता है, लेकिन कोरोना काल में यह सवाल आपके और आपके परिवार के लिए बहुत जरूरी है। दरअसल हम सब जानते हैं कि कोविड-19 बहुत तेजी से लोगों के बीच फैलता है। यानी अगर यह घर के एक सदस्य को हो जाए, तो पूरा परिवार भी इस खतरनाक बीमारी की चपेट में आ सकता है। इसलिए जरूरी है कि घर के सभी सदस्य सुरक्षित रहें। दरअसल लॉकडाउन की समाप्ति के बाद अब देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके कारण कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। अनलॉक-1 से लोग घरों से बाहर काम के लिए निकल रहे हैं। भारत की एक बड़ी आबादी दो-पहिया वाहन से सवारी करती है। इन वाहनों पर बैठने वाले व्यक्ति को हेलमेट लगाना अनिवार्य है। इसलिए जितना जरूरी आपका कोरोना से बचना है, उतना ही जरूरी आपके हेलमेट का भी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक पीपीई किट पर कोरोना के संक्रमण सात दिनों तक रह सकते हैं। वहीं, दूसरी चीजों पर कोविड-19 के संक्रमण रहने की सीमा अलग-अलग है। यानी अगर आपके हेलमेट पर वायरस के संक्रमण बैठ जाते हैं, तो आपके बीमार होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।