फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और कार पर लगने वाले स्क्रैच से ऐसे पाएं छुटकारा, समय के साथ होगी पैसों की भी बचत

Wed, 07 Nov 2018 01:25 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
car scratch
इस भागदौड भरी जिंदगी में समय की बहुत कमी है जिसके चलते हम हर काम चुटकियों में कराना पसंद करते हैं लेकिन क्या आपको पता है समय के अभाव में हम कई बार हम अपने पैसे गवां देते हैं। आपकी कार या बाइक में स्क्रैच लग जाना आम बात होती है।

लेकिन यह आप भी जानते हैं  कि इससे वाहन की खूबसूरती पर कलंक लग जाता है। अब या तो गाड़ी का वो पार्ट नया लगाया जाए या फिर रिपेयर कराया जाए। इन दोनों ही काम का खर्च लंबा-चौड़ा बैठता है। ऐसे में हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसमें मात्र 10 रुपए का खर्च आएगा और बाइक या कार के स्क्रैच भी ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
REMOVE car Scratch
अपने वाहन को सुंदर बनाये रखने के लिए जरूरी है कि आप सबसे पहले 10 रुपये खर्च करें और कोई भी टूथपेस्ट खरीदकर लें आएं। क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने कैमिकल को बनाने के लिए बेकिंग सोडे का प्रयोग किया जाता है। जिससे यह धातु पर लगे जंग को भी साफ करने के काम आता है। 
विज्ञापन

3 of 5
car scratch
आप सोच रहे होंगे कि इसके इस्तेमाल के लिए हमने टूथपेस्ट को ही क्यों चुना तो आपको बता दें क्योंकि कार वैक्स की तरह यह भी Gel की फॉर्म में होता है और इसे कार या बाइक के पेंट पर एप्लाई करना भी आसान होता है। अगर यह लिक्विड फॉर्म में होता तो यह लगाते ही बह जाता। 
 

4 of 5
car scratch
आइए आपको बताते हैं कि कैसे इसे आप अपने वाहन पर एप्लाई करें और मिनटों में स्क्रैच गायब करें। टूथपेस्ट को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्क्रैच वाली एरिया में लगाएं। अब कॉटन के कपड़े से धीरे-धीरे रगड़ें। पूरी तरह लग जाने के बाद इसे पानी से धो दें। आप देखेंगे कि स्क्रैच काफी हद तक गायब हो चुके होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Lift in Car
इसी तरीके का इस्तेमाल कार के स्क्रैच हटाने के लिए भी किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें