फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया ने एक दिन पहले मनाई दिवाली, इन 5 हीरोज की बदौलत दागा जीत का बम

Wed, 07 Nov 2018 12:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
टीम इंडिया ने मंगलवार को वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 71 रन से हराकर देशवासियों को एक दिन पहले दिवाली का उपहार दिया। रोहित शर्मा के नाबाद शतक की बदौलत टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट खोकर 195 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बनाई। चलिए आपकों बताते हैं कि दूसरे टी20 में टीम इंडिया की जीत के पांच हीरो कौन रहे:
विज्ञापन

2 of 6
Khaleel Ahmed
5) खलील अहमद - बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज का शानदार प्रदर्शन एक बार फिर मंगलवार को देखने को मिला। खलील अहमद ने चार ओवर के अपने कोटे में 30 रन खर्च किए और कैरेबियाई ओपनर्स का शिकार किया। उन्होंने शाई होप को क्लीन बोल्ड किया तो शिमरोन हेटमायर को धवन के हाथों कैच आउट कराया। खलील अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत इस विशेष लिस्ट का हिस्सा बने।
विज्ञापन

3 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ESPN
4) जसप्रीत बुमराह - टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने कैरेबियाई बल्लेबाज एक बार फिर संघर्ष करते दिखे। बुमराह ने विंडीज बल्लेबाजों को गुमराह करते हुए अपने चार ओवर  के कोटे में सिर्फ 20 रन दिए और दो विकेट झटके। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने किरोन पोलार्ड और खैरी पियरे को अपना शिकार बनाया। उन्होंने दोनों का कैच अपनी ही गेंद पर लपका।

4 of 6
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : BCCI
3) भुवनेश्वर कुमार - भुवी ने जोरदार वापसी की और चार ओवर के अपने स्पेल में मात्र 12 रन खर्च करके दो विकेट चटकाए। कप्तान रोहित शर्मा का उमेश को बाहर कर भुवी को टीम में शामिल करना सफल रहा। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने दिनेश रामदीन और कीमो पॉल को डगआउट भेजा। 
विज्ञापन

5 of 6
shikhar dhawan
2) शिखर धवन - गब्बर फॉर्म में लौट आया। धवन ने मंगलवार को धीमी पारी जरूर खेली। उन्होंने 41 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 43 रन बनाए। धवन ने क्रीज पर समय बिताया और अपनी लय हासिल करने की कोशिश की। इससे बड़ी बात यह रही कि उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ 123 रन की साझेदारी की, जिसकी मदद से भारतीय टीम ने विशाल स्कोर खड़ा किया। धवन और रोहित ने इस दौरान एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rohit sharma 100
1) रोहित शर्मा - कप्तान होने के नाते रोहित शर्मा ने सामने से टीम का नेतृत्व किया। हिटमैन ने रिकॉर्ड से भरी पारी खेली और सिर्फ 61 गेंदों में 8 चौकों व सात छक्कों की मदद से नाबाद 111 रन बनाए। रोहित शर्मा के सामने कैरेबियाई बल्लेबाज पस्त नजर आए। मेहमान टीम के गेंदबाजों को समझ ही नहीं आ रहा था कि वह रोहित को कहां गेंदबाजी करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें