फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Mileage Tips: 50 नहीं 60 किलोमीटर से ज्यादा का माइलेज देगी आपकी बाइक, बस करना होगा ये काम

Sat, 15 Jan 2022 02:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बाइक की माइलेज को कैसे बढ़ाएं - फोटो : Istock
भारत में बड़े पैमाने पर आवाजाही के लिए बाइक का उपयोग किया जाता है। डेली कम्यूटर्स के लिए ये एक लाइफलाइन है। हालांकि, बीते  कुछ समय में जिस तेजी से पेट्रोल के दामों में तेजी से वृद्धि हुई है। उसका नकारात्मक असर बाइक चालकों की जेबों पर पड़ रहा है। अक्सर कई बाइकर्स को ये शिकायत रहती है कि उनकी बाइक सही माइलेज नहीं देती है, जिसका बुरा असर उनकी जेब पर पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपनी बाइक की माइलेज को बढ़ा सकते हैं। इन उपायों को अमल में लाने के लिए आपको ज्यादा तामझाम करने करने की जरूरत नहीं होगी। आपको बस उन्हीं बातों को फॉलो करना होगा, जिन्हें हम आगे बताने वाले हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में, जिनकी मदद से आप अपनी बाइक की माइलेज को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बाइक की माइलेज को कैसे बढ़ाएं - फोटो : Istock

ऑयलिंग का रखें ध्यान

आपको समय समय पर अपनी बाइक की ऑयलिंग का खास ध्यान रखना चाहिए। आपको अपनी बाइक के चेन, इंजन और अन्य जरूरी जगहों पर ऑयलिंग करते रहना चाहिए। ऐसा करने से आपकी बाइक अच्छा माइलेज देगी।
विज्ञापन

3 of 5
बाइक की माइलेज को कैसे बढ़ाएं - फोटो : Istock

ब्रेक को फुट रेस्ट के लिए ना करें इस्तेमाल

ज्यादातर बाइकर्स की ये आदत होती है कि वो बाइक के पिछले ब्रेक का इस्तेमाल फुट रेस्ट के तौर पर करते हैं। इसका बुरा असर बाइक की माइलेज पर पड़ता है। पीछे का ब्रेक का इस्तेमाल तभी करें जब उसकी जरूरत हो। पीछे के ब्रेक का उपयोग कभी भी फुट रेस्ट के तौर पर ना करें। ऐसा करने पर आपकी बाइक ज्यादा माइलेज नहीं देगी।

4 of 5
बाइक की माइलेज को कैसे बढ़ाएं - फोटो : Istock

समय समय पर सर्विंसिंग करवाएं

आपको अपनी बाइक की समय समय पर सर्विसिंग करवानी चाहिए। सर्विसिंग के दौरान बाइक के सभी जरूरी हिस्सों की ऑयलिंग और उनमें आ रही दिक्कतों को खत्म कर दिया जाता है। इससे बाइक पहले की अपेक्षा ज्यादा माइलेज देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाइक की माइलेज को कैसे बढ़ाएं - फोटो : istock

बाइक पर अतिरिक्त लोड नहीं डालना चाहिए

आपको कभी भी बाइक पर एक्स्ट्रा लोड नहीं डालना चाहिए। अतिरिक्त भार होने के कारण इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे उसे अपने कार्य करने की क्षमता में वृद्धि करना पड़ता है। इस कारण ज्यादा फ्यूल का उपयोग होता है, जिसका सीधा असर बाइक की माइलेज पर पड़ता है। ऐसे में आपको ज्यादा माइलेज पाने के लिए कभी भी बाइक पर एक्स्ट्रा लोड नहीं डालना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें