फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: बड़ा आसान है स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना, ये रहा आवेदन का आसान और पूरा प्रोसेस

Sat, 13 Nov 2021 05:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस का तरीका - फोटो : Istock
लोग सार्वजनिक परिवहन के अलावा अपने वाहन से ट्रैवल करना काफी पसंद करते हैं। कोई अपने दफ्तर के लिए बाइक या कार का इस्तेमाल करता है, तो कोई कॉलेज या अन्य जगहों पर जाने के लिए अपने पर्सनल वाहन का इस्तेमाल करता है। लेकिन अगर हमें अपना वाहन जैसे- बाइक, कार या अन्य वाहन चालाने हैं, तो इनके लिए हमें ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना पड़ता है। इस दस्तावेज को आपके एरिया में स्थित आरटीओ इसको जारी करती है, जो आपको गाड़ी चलाने के अधिकार प्रदान करती है। बात अगर ड्राइविंग लाइसेंस की करें, तो आपके पास जो लाइसेंस होगा वो नॉर्मल कार्ड सा होगा। ऐसे में अगर आपने भी अब तक अपने पुराने ड्राइविंग लाइसेंस को स्मार्ट कार्ड की जगह पर नया स्मार्ट कार्ड नहीं बनवाया है। तो चलिए हम आपको इसके लिए अप्लाई करने के आसान तरीके के बारे में बताते हैं। यहां हम आपको उत्तर प्रदेश में स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस को अप्लाई करने के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस का तरीका - फोटो : iStock
ये रहा पूरा प्रोसेस:

स्टेप 1
  • आपको इस स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस को बनवाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की आधाकिरक वेबसाइट https://www.upsrtc.com/ पर जाना है।
विज्ञापन

3 of 5
स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 2
  • अब आपको यहां 'Online Registration for Smart Card' विकल्प नजर आएगा। यहां से आपको एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लेना है। इसके बाद इसे फॉर्म को भरकर इसके साथ जरूरी दस्तावेज लगाएं।

4 of 5
स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 3
  • अब इस भरे हुए फॉर्म को आरटीओ दफ्तर लेकर जाएं, और निश्चित फीस का भुगतान करें। अब आपको ड्राइविंग टेस्ट के लिए शेड्यूल बुक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस का तरीका - फोटो : Istock
स्टेप 4
  • इसके बाद जब आप ड्राइविंग टेस्ट पास कर लेंगे, तो आपको अपने रेटिना स्कैनिंग, फिंगर प्रिंट और फोटो का बायोमेट्रिक्स देना है। इसके कुछ दिनों बाद आपके रजिस्टर्ड पत्ते पर आपका स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस भेज दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें