फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra Thar के ग्राहकों को डिलीवरी के लिए कितने दिनों का करना होगा इंतजार?

Sat, 17 Oct 2020 06:52 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
महिंद्रा (Mahindra) ने अपनी नई-जनरेशन वाली थार को भारत में सबसे पहले 15 अगस्त 2020 को पेश किया था। इसके बाद कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में 2 अक्टूबर, 2020 को लॉन्च किया। कंपनी की इस ऑफ-रोडिंग एसयूवी की बंपर मांग का अंदाजा आप इस बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च के बाद शुरुआती तीन दिनों में इसके 9000 यूनिट्स की बुकिंग हो गई। जबकि, इसका डेमो मॉडल केवल 18 शहरों में उपलब्ध था।

महिंद्रा की तरफ से बताया गया है कि नई-जनरेशन वाली थार की डिलीवरी एक नवंबर से शुरू होगी। हालाकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्राहकों को नई थार की डिलीवरी के लिए तीन महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। यानी अगर आप इस ऑफ-रोड एसयूवी को अभी बुक करते हैं, तो इसकी संभावना बहुत ज्यादा है कि यह गाड़ी अगले साल ही आपके घर पहुंचेगी।
विज्ञापन

2020 Mahindra Thar: कीमतें

2 of 5
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra

2020 Mahindra Thar: AX 

  • पेट्रोल: स्टैंडर्ड 6-सीटर सॉफ्ट टॉप की कीमत 9.80 लाख रुपये है।
  • पेट्रोल: 6-सीटर सॉफ्ट टॉप की कीमत 10.65 लाख रुपये है।
  • डीजल: 6-सीटर सॉफ्ट टॉप की कीमत 10.85 लाख रुपये है।


2020 Mahindra Thar: LX OPT

  • पेट्रोल: 4-सीटर कनवर्टिबल टॉप की कीमत 11.90 लाख रुपये है।
  • डीजल: 4-सीटर कनवर्टिबल टॉप की कीमत 12.10 लाख रुपये है।
  • डीजल: 4-सीटर हार्ड टॉप की कीमत 12.20 लाख रुपये है।


2020 Mahindra Thar: LX

  • पेट्रोल: 4-सीटर हार्ड टॉप की कीमत 12.49 लाख रुपये है।
  • डीजल: 4-सीटर कनवर्टिबल टॉप की कीमत 12.85 लाख रुपये है।
  • डीजल: 4-सीटर हार्ड टॉप की कीमत 12.95 लाख रुपये है।

नोट- सभी एक्स-शोरूम कीमतें हैं
विज्ञापन

2020 Mahindra Thar: परफॉर्मेंस

3 of 5
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra

नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध है। इसमें ग्राहकों को बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा।


इसका नया टर्बो पेट्रोल इंजन 150 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन  130 bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

2020 Mahindra Thar: कलर वेरिएंट्स

4 of 5
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Social Media
नई जेनरेशन वाली Thar भारतीय बाजार में छह रंगों में उपलब्ध है। इनमें रेड रेज, मिस्टिक कॉपर, नेपोली ब्लैक, एक्वामरीन, गैलेक्सी ग्रे और रॉकी बेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स

5 of 5
Mahindra Thar 2020: Global Debut - फोटो : Social Media
नई Thar में 7-इंच का ड्रिजल रजिस्टेंट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें