2020 Honda WR-V Rear
- फोटो : Amar Ujala
फीचर्स
2020 होंडा WR-V के इंटीरियर को नयापन देने के लिए इसमें मामूली बदलाव देखने को मिलेंगे। इंटीरियर में होने वाले बदलाव आने वाली नई जैज के जैसे होंगे। इसमें नई अपहोल्ट्री समेत कुछ अन्य अपडेट किए जाएंगे। इसके अलावा नई होंडा WR-V में स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट के साथ 7-इंच टचस्क्रीन, सनरूफ, रिअर कार एसी वेंट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रिअर पार्किंग सेंसर्स और रिअर पार्किग कैमरा जैसे फीचर मिलते हैं।