भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार और कंपनियों की तरफ से लगातार कई कदम उठाए जा रहे हैं। पिछले साल सरकार ने इसी कड़ी में इलेक्ट्रिक वाहनों और बैटरी पर से जीएसटी (GST) की दरों को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया था। इस फैसले से इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में गिरावट आई। ऐसे में अब लॉकडाउन के खत्म होने और अनलॉक के चरणों के दौरान, देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल (Indian Oil) इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके तहत अब अब ग्राहकों को पेट्रोल स्टेशन्स पर पेट्रोल के साथ एक नई सुविधा भी मिलेगी।