फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Prologue: जापानी दिग्गज वाहन निर्माता ला रहा है दमदार इलेक्ट्रिक एसयूवी, लॉन्चिंग पर ये है रिपोर्ट

Tue, 29 Jun 2021 02:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Honda SUV - फोटो : For Representation Only
इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग और इसके भविष्य के देखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक उत्पादों को पेश कर रही हैं और जिनके इलेक्ट्रिक उत्पाद नहीं हैं वे लाने की योजना पर काम कर रही हैं। जापान की दिग्गज कार निर्माता कंपनी Honda (होंडा) ने एलान किया है कि अपनी पहली मास-मार्केट ऑल इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने जा रही है जिसका नाम Honda Prologue होगा। कंपनी की योजना के मुताबिक वह अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Honda Prologue की बिक्री 2024 में उत्तरी अमेरिका में शुरू कर देगी। कंपनी यहां एसयूवी पर सबसे ज्यादा ध्यान केंद्रित करेगी। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलने वाले फायदे को भी हाथ से जाने नहीं देगी। 

होंडा ने इस साल अप्रैल में एलान किया था कि वह वर्ष 2040 से सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) और ईंधन सेल वाहनों (एफसीवी) की बिक्री करेगी। यानी कंपनी 2040 के बाद से पेट्रोल-डीजल जैसे फॉसिल फ्यूल से चलने वाले वाहनों को नहीं बेचेगी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तोशीहिरो मिबे ने अप्रैल की शुरुआत में जापान के दूसरे सबसे बड़े वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटर की कमान संभाली है। उसके बाद अपने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही मिबे ने यह एलान कर दिया कि कंपनी सरकार के हरित लक्ष्यों का समर्थन करती है। यानी कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर काफी बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Honda Prologue Teaser - फोटो : Honda
Prologue नाम इशारा करता है कि होंडा में इलेक्ट्रिक कारों के एक नए युग की शुरुआत हो रही है। कार निर्माता इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लेकर अपने नजरिये में भले ही सतर्क रहा हो, लेकिन वह भी ईवी की दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहता। Honda Prologue इलेक्ट्रिक कार के बारे में ज्यादा जानकारी आनेवाले महीनों में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि यह निश्चित है कि यह कंपनी की ओर से बैटरी से चलने वाले कई वाहनों की शुरुआत हो सकती है। अमेरिकन होंडा के कार्यकारी उपाध्यक्ष डेव गार्डनर ने कहा, "हमारी पहली होंडा बीईवी इलेक्ट्रिफिकेशन की दिशा में हमारी शुरुआत होगी और होंडा प्रोलॉग नाम हमारे जीरो-उत्सर्जन भविष्य की ओर ले जाने में भूमिका निभाएगा।" उन्होंने कहा, "प्रोलॉग हमारे ग्राहकों को एक बैटरी-इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ शानदार फंक्शन्स और पैकेजिंग की पेशकश करेगी जिसकी वे होंडा से उम्मीद करते हैं।" 
 
विज्ञापन

3 of 5
Honda e Electric car - फोटो : For Representation Only
होंडा के लिए यह रास्ता अभी भी काफी कठिन हो सकता है, क्योंकि इसे टेस्ला, फॉक्सवैगन, फोर्ड और यहां तक कि टोयोटा जैसे प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला होगा। अमेरिका में ईवी बाजार में हलचल है और मांग और बिक्री बढ़ रही है। सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी ने भी इलेक्ट्रिक वाहनों को पहले से कहीं अधिक लोकप्रिय बनाने में मदद की है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि चीनी वाहन निर्माता भी इस क्षेत्र में प्रवेश करना चाहते हैं और ईवी बाजार का फायदा उठाना चाहते हैं। बात दें कि कई लोगों ने महसूस किया कि इलेक्ट्रिक वाहन के बाजार में होंडा पिछड़ रहा था, हालांकि उसने अपनी अवार्ड जीतने वाली इलेक्ट्रिक कार Honda e (होंडा ई) को चुनिंदा यूरोपीय बाजारों में लॉन्च किया था।  

4 of 5
Honda e Electric car - फोटो : For Representation Only
बता दें कि होंडा ने पिछले साल Honda e इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की थी। यह एक छोटी इलेक्ट्रिक कार है जो खास तौर पर शहर में ड्राइविंग के लिए तैयार की गई है। फुल चार्जिंग पर यह कार 280 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। हाल ही Honda e इलेक्ट्रिक कार ने वर्ल्ड अर्बन कार ऑफ द ईयर का खिताब जीता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Honda e Electric car - फोटो : सांकेतिक
होंडा को उम्मीद है कि उत्तरी अमेरिका और चीन सहित सभी प्रमुख बाजारों में इलेक्ट्रिक वाहनों और ईंधन सेल वाहनों की बिक्री को 2030 तक 40 फीसदी और 2035 तक 80 फीसदी तक ले जाएगी। जिसके बाद 2040 तक ईवी और एफसीवी की बिक्री 100 फीसदी तक पहुंच जाएगी। 

बता दें कि हाल ही में जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने जापान को 2030 तक कार्बन उत्सर्जन में 46 फीसदी तक कटौती का लक्ष्य तय किया है और इसके भी आगे भी जाने के तरीकों की तलाश करने का एलान किया है। जिसके बाद होंडा ने भी अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को उतारने की रणनीति की घोषणा की, जो कंपनी के अपने पिछले लक्ष्य से लगभग दोगुना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें