फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Motorcycle को नहीं है नजदीकी भविष्य में ऑटो सेक्टर में सुधार की उम्मीद, जीएसटी से तय होगी राहत

Thu, 16 Jan 2020 03:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Honda Plant Factory - फोटो : सांकेतिक
Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) को ऑटो सेक्टर में निकट भविष्य में सुधार होने की उम्मीद नजर नहीं आती। बता दें कि ऑटो सेक्टर में बिक्री के मामले में साल 2019 में दो दशक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
Honda greater Noida plant - फोटो : Social
कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) यादविंदर सिंह गुलेरिया ने BS6 (भारत स्टेज 6) उत्सर्जन मानकों के अनुकूल कंपनी के तीसरे उत्पाद एक्टिवा 6जी-110 सीसी को पेश करने के बाद कहा कि उन्हें वाहन उद्योग को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में सरकार से किसी राहत की उम्मीद नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
Yamaha-Honda Bike - फोटो : social media
यादविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, "यदि ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर उपभोक्ताओं को मदद मिलेगी।" 

4 of 5
Honda CRF1100L Africa Twin - फोटो : Social Media
गुलेरिया ने कहा, "निकट भविष्य में मुझे बाजार में सुधार के कोई संकेत दिखायी नहीं देते हैं। दीर्घकाल में सुधार होगा लेकिन कम से कम अगली दो तिमाहियों तक ऐसा नहीं होने वाला है क्योंकि एक अप्रैल से नए उत्सर्जन मानकों का क्रियान्वयन होने वाला है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Honda Activa 6G - फोटो : Honda
कंपनी के नये उत्पाद एक्टिवा 6जी-100सीसी की दिल्ली में शो-रूम कीमत 63,912 रुपये से शुरु है। यह स्कूटर इस माह के अंत या फरवरी के शुरू से ग्राहकों के हाथ में पहुंचने लगेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें