फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक कार Honda E फुल चार्जिंग पर चलेगी 200 किमी, साइड मिरर की जगह होगा ये फीचर

Sat, 15 Jun 2019 12:54 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Honda E Electric car - फोटो : सांकेतिक
होंडा अपनी इलेक्ट्रिक कार ‘ई’ लाने जा रही है। काफी दिनों से होंडा की इलेक्ट्रिक कार को लेकर खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब इसकी पुष्टि हो गई है। वहीं इसकी स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ गई हैं। होंडा की नई इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 200 किमी की दूरी तय करेगी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

डिलीवरी 2020 से शुरू

2 of 5
honda-e Car - फोटो : motor1
होंडा की इलेक्ट्रिक कार से इस साल पर्दा उठाया जाएगा, वहीं इसकी डिलीवरी 2020 से शुरू होगी। नई कार 50:50 के भार विरतण के साथ लांच होगी, वहीं इसकी बैटरियां को व्हीलबेस के अंदर ही रखा गया है। बैटरियां पीछे के व्हील्स को पावर देंगी और कार में 4 व्हील इंडीपेंडेंट सस्पेंशन मिलेगा।
 
विज्ञापन

99 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क

3 of 5
Honda-E Rear - फोटो : सांकेतिक
होंडा ई में 35.5kWh की लिक्विड कूल्ड बैटरी मिलेगी और होंडा का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 200 किमी की दूरी तय करेगी। वहीं यह कार 99 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देगी। रैपिड चार्जर से मात्र 30 मिनट में 80 फीसदी तक चार्जिंग की जा सकती है। हालांकि यह कार Kia e-Niro और BMW i3 से कम दूरी तय करेगी, किआ की कार 454 किमी और i3 310 किमी की दूरी तय करती है। इस पर होंडा का कहना है कि यह सिटी कार है और इसलिए इसमें कम वजन की बैटरी रखी गई हैं।
 

कैमरा विंग मिरर सिस्टम लगा होगा

4 of 5
Honda E Camera - फोटो : Honda
यह कार होंडा जैज से 100एमएम छोटी होगी और मिनी हैचबैक से ऊंची होगी। वहीं इसे नए प्लेटफार्म पर बनाया गया है और इसकी बैटरियों को पैनासोनिक कंपनी ने बनाया है। इसमें रिअर व्यू मिरर की जगह कैमरा विंग मिरर सिस्टम लगा होगा और 12 इंच की दो टचस्क्रीन लगी होंगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत तकरीबन 30.86 लाख रुपये

5 of 5
Honda E Charge - फोटो : Honda
होंडा की इस कार के फुल फंक्शनल प्रोटोटाइप को जिनेवा मोटर शो में पेश किया गया था। वहीं इस कार का डिजाइन रेट्रो जैसा है और ग्राहकों को एपल स्टाइल की अपील देगा। अकेले ब्रिटेन में ही इस कार को 6500 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं और इसकी कीमत तकरीबन 30.86 लाख रुपये रखी गई है। पहले इस कार को चुनिंदा यूरोपियन बाजारों में इस साल के आखिर में लांच किया जाएगा। वहीं इसका डायनेमिक डेब्यू जुलाई 2019 में होने वाले गुडवुड फेस्टीवल ऑफ स्पीड में होगा।    
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें