Honda Civic Hatchback 2022 Revealed: जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Honda (होंडा) ने अपनी ऑल-न्यू Civic (सिविक) हैचबैक कार से पर्दा उठा दिया है। होंडा ने अपनी 2022 Honda Civic Hatchback (2022 होंडा सिविक हैचबैक) कार का अधिकारिक तौर पर ग्लोबल डेब्यू किया है। बता दें कि Honda Civic सेडान की बिक्री पिछले साल दिसंबर में भारत में बंद कर दी गई थी। कंपनी ने होंडा सिविक को भले ही भारतीय बाजार में बंद कर दिया हो, लेकिन कंपनी होंडा सिविक के हैचबैक वर्जन को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेचती है। इस सेडान की लोकप्रियता इतनी है कि जापानी कार निर्माता ने 11वीं पीढ़ी की होंडा सिविक को हाल ही में पेश किया था, और कुछ ही महीनों बाद, इसने अब आधिकारिक तौर पर 2022 होंडा सिविक हैचबैक को पेश कर दिया है। कंपनी का वादा है कि न्यू जेनरेशन सिविक हैचबैक पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा आकर्षक और दमदार होगी।
होंडा के मुताबिक नई सिविक हैचबैक को सिविक सेडान पर आधारित कर विकसित किया गया है। यह पहली बार है जब नई होंडा सिविक हैचबैक कार की मैन्युफैक्चरिंग अमेरिका में इंडियाना के ग्रीन्सबर्ग में होंडा के कारखाने में की जाएगी। इससे पिछली पीढ़ी के मॉडल का उत्पादन यूरोप और जापान में किया गया था।
विज्ञापन
2 of 6
Honda Civic Hatchback 2022
- फोटो : Honda
लुक और डिजाइन में क्या है नया
सिविक हैचबैक के बाहरी फ्रेम में काफी महीन अंतर हैं जिससे इसे एक स्लीक और स्पोर्टियर लुक मिलता है। इसके साथ ही यह इसके परफॉर्मेंस को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। नई सिविक हैचबैक में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 158 hp का पावर और 187 Nm का टार्क जेनरेट करता है। होंडा का कहना है नई कार की टॉर्सिनल रिजिडिटी (मजबूती) पिछले मॉडल की तुलना में कि 19 फीसदी ज्यादा है, जिससे यह कार काफी सुरक्षित है।
विज्ञापन
3 of 6
Honda Civic Hatchback 2022
- फोटो : Honda
फीचर्स
हालांकि यह अभी भी सिविक सेडान से काफी प्रेरित हो सकती है, लेकिन इसके साथ ही सिविक हैचबैक की अपनी कुछ खासियतें हैं। खासतौर पर इसके एक्सटीरियर डिजाइन एलिमेंट्स, स्ट्रक्चर और इंटीरियर में काफी नयापन है। इसमें एक नया ग्रिल दिया गया है जिसमें एक जालीदार बनावट है। जबकि रूफलाइन पीछे की ओर ढलान वाला है जिससे इसे एक कूपे प्रोफाइल मिलता है। यह सिविक सेडान से पांच इंच छोटी हो सकती है, लेकिन इसमें सामान रखने की ज्यादा जगह मिलती है। हैचबैक कार काफी चौड़ी है जो बिना किसी परेशानी के बड़े बैग को रखा जा सकता है।
4 of 6
Honda Civic Hatchback 2022
- फोटो : Honda
इंजन और मजबूती
कार के इंटीरियर की बात करें तो हैचबैक का केबिन भी वैसा ही है जैसा नई सेडान में मिलता है। इसमें 7-इंच का मेन इंफोटेनमेंट मिलता है, और 7-इंच का एक ड्राइवर डिस्प्ले यूनिट भी दिया गया है। जबकि टॉप-ऑफ-द-लाइन स्पोर्ट टूरिंग वर्जन में 9-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 10.2-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, 12-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Honda Civic Hatchback 2022
- फोटो : Honda
लॉन्चिंग डिटेल्स
होंडा को उम्मीद है कि अमेरिकी बाजार में 4-डोर सेडान को शानदार प्रतिक्रिया मिलेगी। इसके साथ ही कंपनी को यह भी विश्वास है कि सिविक हैचबैक भी काफी बेहतर प्रदर्शन करेगी। यह कार अमेरिकी बाजार में कब डेब्यू करेगी इसकी तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह इस साल के आखिर तक डीलरशिप में पहुंच जाएंगी।
होंडा का लोकप्रिय ब्रांड मॉडल
सिविक जापानी कार निर्माता के सबसे पुराने और लोकप्रिय ब्रांड मॉडल में से एक रहा है। होंडा के प्रमुख ग्लोबल मॉडलों में से एक के तौर पर, यह पिछले कुछ वर्षों में कार निर्माता के लिए सबसे अधिक बिकने वाली कारों में से एक रही है। होंडा के मुताबिक सिविक ने 1972 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक कंपनी दुनिया भर में होंडा सिविक सीरीज की लगभग 27 मिलियन (करीब 2.7 करोड़) यूनिट बेचने में कामयाब रही है।