फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच लॉन्च होगी Honda City न्यू जेनरेशन, बंद नहीं होगा मौजूदा मॉडल

Sun, 17 May 2020 06:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
2020 honda city India - फोटो : Social Media
जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Honda (होंडा) भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर सेडान कार City न्यू जेनरेशन उतारने की योजना बना रही है। कोरोना वायरस महामारी को प्रकोप के चलते घरेलू ऑटो उद्योग बुरी तरह प्रभावित है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाजार की ऐसी परिस्थिति के बावजूद न्यू जेनरेशन सिटी को लॉन्च किया जाएगा। 

कंपनी ग्राहकों को अधिक खरीद विकल्प देने के लिए Honda City के चौथी पीढ़ी (मौजूदा) संस्करण के साथ-साथ कार की पांचवीं पीढ़ी को भी बेचने की योजना बना रही है। "मौजूदा Covid-19 संकट एक अभूतपूर्व स्थिति है और हमें आपूर्ति श्रृंखला, उत्पादन, डीलरशिप पर बिक्री गतिविधि और निश्चित रूप से बाजार की भावना सहित कई मोर्चों पर चुनौतियों का सामना करना होगा।" 
विज्ञापन

2 of 6
2020 Honda City Rear - फोटो : Social Media
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक विपणन और बिक्री राजेश गोयल ने कहा, "एक निर्माता के रूप में, हमारे नवीनतम मॉडलों को लॉन्च करना हमारी जिम्मेदारी जो हमें बाजार में उत्साह पैदा करने में मदद कर सकती है।"

गोयल ने कहा कि लॉकडाउन की स्थिति के कारण, कंपनी अभी भी उत्पादन शुरू करने, डीलरशिप सुविधाओं को फिर से खोलने और सामुदायिक सामान्य स्थिति के साथ तालमेल बैठाने के लिए कार की लॉन्चिंग की समयसीमा पर काम कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
Honda City 2020 RS - फोटो : Social Media
होंडा के राजस्थान में टपुकरा और ग्रेटर नोएडा प्लांट में उत्पादन शुरू होना बाकी है।

यह पूछे जाने पर कि क्या नए मॉडल को लॉन्च करने का सही समय है, गोयल ने कहा, "भले ही हम यह पूरी तरह नहीं जानते, लेकिन हमें लगता है कि व्यक्तिगत गतिशीलता मौजूदा समय में और भी अधिक महत्व हासिल करेगी। हम हमारे लॉन्च की योजना के साथ प्रतिबद्ध हैं और आगे बढ़ रहे हैं।"  

4 of 6
Honda city
सेडान कार सिटी की पांचवीं और चौथी पीढ़ी के दोनों संस्करणों को एक साथ बेचने की रणनीति पर विस्तार से बात करते हुए गोयल ने कहा कि यह कदम अपने ग्राहकों को ट्रिम्स और प्राइस रेंज के मामले में व्यापक खरीद विकल्प देगा।

उन्होंने कहा, "न्यू होंडा सिटी की लॉन्चिंग हमारी प्राथमिकता में अहम स्थान रखता है और हमें विश्वास है कि हमारा यह उच्च उन्नत उत्पाद मिड साइज सेडान सेगमेंट में वर्चस्व का नया पैमाना बनाएगा।" 
विज्ञापन

5 of 6
2020 honda city
मौजूदा चौथी पीढ़ी की होंडा सिटी के बारे में गोयल ने कहा, यह एक बहुत ही सफल मॉडल है और यह बेहद लोकप्रिय है।

उन्होंने कहा, "हमने हाल ही में इसे बीएस6 वर्जन के साथ पेश किया है, इसलिए तकनीकी रूप से हम बीएस6 इंजन के साथ इसकी उत्पादन और बिक्री कर सकते हैं। यह उत्पाद ट्रिम और मूल्य सीमा के मामले में हमारे ग्राहकों को व्यापक खरीद विकल्प देगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Honda City 2020 - फोटो : Social Media
गोयल ने मौजूदा होंडा सिटी की टैक्सी ऑपरेटर्स को थोक बिक्री के मुद्दे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा इस सेडान कार के ग्राहक मुख्य रूप से व्यक्तिगत खरीदार हैं और कंपनी अपने लोकप्रिय ब्रांड के लिए वही रणनीति का पालन करेगी।

होंडा ने पिछले साल दिसंबर में सिटी का बीएस6 पेट्रोल वर्जन लॉन्च किया था। जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 9.91 लाख से 14.31 लाख के बीच थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें