फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda की इस कार पर मिल रहा है पूरे चार लाख रुपये का डिस्काउंट, जानें सभी ऑफर्स

Fri, 16 Aug 2019 04:00 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Honda cars discount - फोटो : Amar Ujala
पिछले नौ महीने से कार कंपनियों की बिक्री लगातार गिर रही है। ऐसे में कार कंपनियां नए ऑफर्स और डिस्काउंट का सहारा ले रही हैं। कार निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया भी अपनी कारों पर चार लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। आइये जानते हैं इस ऑफर्स के बारे में...
विज्ञापन

होंडा जैज

2 of 6
होंडा जैज
यह होंडा की सबसे प्रीमियम हैचबैक कार है। जैज पर कंपनी पूरी 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। जैज़ आरामदायक ड्राइव के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
 
विज्ञापन

होंडा अमेज पर ऑफर्स

3 of 6
Honda Amaze ACE - फोटो : Honda
कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में होंडा की अमेज बेहद पॉपुलर है। फिलहाल कंपनी ने इस पर एक खास ऑफर पेश किया है। अमेज के Ace लिमिटेड एडिशन को छोड़कर सभी वेरिएंट पर चौथे और पांचवे साल की एक्सटेंड वारंटी, 30 हजार का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इतना ही नहीं इस कार पर 3 साल के लिए होंडा केयर मेंटेनेंस पैकेज दिया जा रहा है।

होंडा WR-V

4 of 6
हौंडा
होंडा अपनी WR-V  पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। WR-V अपने स्टाइल, फीचर्स और दमदार इंजन के लिए जानी जाती है।
विज्ञापन

होंडा सिटी

5 of 6
सांकेतिक - फोटो : Team-BHP
सेडान कार सेगमेंट में होंडा की सिटी एक समय में नंबर वन कार थी, लेकिन अब इसकी चमक काफी फीकी हो चुकी है। लेकिन जो लोग होंडा के फैन हैं वो अभी भी इसे खरीदना पसंद करते हैं। इस समय सिटी पर 32 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होंडा सीआर-वी

6 of 6
honda crv 7 seater
होंडा सीआर-वी अपने आप में एक ब्रांड है, इस गाड़ी पर होंडा सबसे ज्यादा और भारी-भरकम डिस्काउंट दे रही है। जी हां सीआर-वी की खरीद पर 4 लाख रुपये तक कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें