Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI), होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) का स्कूटर Honda Activa का पॉपुलर स्कूटर Honda Activa (होंडा ऐक्टिवा) एक बार फिर देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन गया है। जनवरी 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 दोपहिया वाहनों की सूची में Honda Activa पहले नंबर पर है। पिछले साल दिसंबर के महीने में Hero की दो मोटरसाइकिल Hero Splendor और Hero HF Deluxe ने बिक्री के मामले में Honda Activa को पीछे छोड़ दिया था।
Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM) यानी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों के मुताबिक Honda Activa मौजूदा समय में सबसे ज्यादा बिकने वाला टू-व्हीलर है। जनवरी 2020 में Activa की 234,749 यूनिट्स बिकीं। जबकि पिछले साल 2019 में जनवरी के महीने में इस स्कूटर की 213,302 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन
2 of 13
Hero Splendor Plus
- फोटो : Social
दूसरे नंबर पर Hero Splendor
इस सूची में Hero Splendor (हीरो स्प्लेंडर) दूसरे नंबर पर रही। जनवरी के महीने में Hero की इस लोकप्रिय मोटरसाइकिल की 222,578 यूनिट्स बिकीं।
विज्ञापन
3 of 13
Hero HF Deluxe BS6
- फोटो : Social Media
वहीं इस लिस्ट में तीसरा स्थान हीरो की एक अन्य बाइक Hero HF Deluxe (हीरो एचएफ डीलक्स) ने हासिल किया।
4 of 13
Bajaj Pulsar 125 split seat
- फोटो : Dino’s Vault
जनवरी में बिक्री के मामले में Bajaj Pulsar (बजाज पल्सर) चौथे नंबर पर रही। बजाज ऑटो की इस मोटरसाइकिल की 68,354 यूनिट्स जनवरी में बिकीं।
विज्ञापन
5 of 13
Honda CB Shine Limited Edition
- फोटो : Honda
होंडा कंपनी की बाइक Honda CB Shine ने 5वां स्थान हासिल किया। जनवरी में इस मोटरसाइकिल की 66,832 यूनिट्स की बिक्री हुई।
विज्ञापन
6 of 13
Suzuki Access 125 BS6
- फोटो : Suzuki Motor
Suzuki Access छठे स्थान पर रही। इसकी 54,595 यूनिट्स बिकीं।
विज्ञापन
7 of 13
TVS XL Super
- फोटो : TVS
सातवें नंबर पर टीवीएस की TVS XL Super रही। जनवरी में इसकी बिक्री 52,525 यूनिट्स रही ।
8 of 13
Bajaj CT 110
- फोटो : bajaj auto
Bajaj CT ने इस सूची में आठवां स्थान हासिल किया। बजाज CT की 42,497 यूनिट्स बिकीं।
9 of 13
Royal Enfield classic 350
- फोटो : Copyright Amar Ujala
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) की Classic 350 ने सूची में 9वां स्थान हासिल किया है। जनवरी 2020 में इसकी 40,834 यूनिट्स सेल हुईं।
10 of 13
Hero Glamour
Hero Glamour (हीरो ग्लैमर) को इस सूची में 10वां स्थान मिला। जनवरी 2020 में इस मोटरसाइकिल की 40,318 यूनिट्स बिकीं।
11 of 13
Honda Activa 6G
- फोटो : social media
नई एक्टिवा 6G
भारत में होंडा ने 15 जनवरी को Honda Activa 6G (होंडा एक्टिवा 6जी) लॉन्च किया था। यह Honda Activa का छठा जेनरेशन मॉडल है।
12 of 13
Honda Activa 6G
- फोटो : social media
Activa 6G का इंजन
नए Honda Activa 6G में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 109cc का इंजन है। इस नए इंजन में कार्ब्युरेटर की जगह FIS Technology (फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम टेक्नोलॉजी) दी गई है। Honda Activa 6G का इंजन 8,000 rpm पर 7.68 bhp का पावर और 5,250 rpm पर 8.79 Nm पीक टॉर्क पैदा करता है। Honda का दावा है कि Activa 6G में Activa 5G की तुलना में 10 फीसदी अधिक माइलेज मिलेगा। हालांकि पुराने मॉडल 5G की तुलना में 6G का पावर थोड़ा कम है। पुराने मॉडल Activa 5G का BS4 इंजन 7.96hp का पावर पैदा करता है।
नए Honda Activa 6G की कीमत 63,912 रुपये से शुरू हो रही है। नया स्कूटर दो वेरिएंट Standard और Delux (स्टैंडर्ड और डीलक्स) में उपलब्ध है। नए Activa 6G की कीमत पुराने मॉडल यानी Activa 5G से लगभग 8 हजार रुपये ज्यादा है।