हीरो स्प्लेंडर प्लस
- फोटो : Social
Hero Splendor Plus
Hero की Splendor Plus देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। वित्तवर्ष 2020 में भारतीय बाजार में इसके 20,63,148 यूनिट्स की बिक्री हुई। ऐसे में अगर वित्तवर्ष 2019 की बात करें तो इस महीने कंपनी ने अपनी Splendor Plus के 30,05,620 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले एक साल (वित्तवर्ष) के मुकाबले इस बाइक की बिक्री में 31.36 फीसदी की गिरावट आई है। बता दें कि टॉप-5 बेस्ट सेलिंग बाइक्स में Splendor Plus की सबसे ज्यादा बिक्री घटी है। हालांकि, इसके बावजूद बिक्री के मामले में यह देश की नंबर 1 बाइक रही।