Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने नए वित्त वर्ष में अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने मार्च के महीने में ही एलान किया था कि वह अगले महीने से अपने वाहनों के दाम बढ़ाएगी। दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने बेस्ट सेलिंग मॉडल Hero Splendor Plus से लेकर Hero HF Deluxe तक, अपने बाइक्स की पूरी रेंज की कीमत में इजाफा कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने इस साल की शुरुआत में जनवरी में अपने वाहनों के दाम बढ़ाए थे।
विज्ञापन
2 of 7
Hero Splendor iSmart FI
- फोटो : Hero MotoCorp
एक अप्रैल से चालू हुए नए वित्तीय वर्ष में विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। यामाहा, रॉयल एनफील्ड और होंडा मोटरसाइकिल जैसे दोपहिया वाहन निर्माताओं ने एक अप्रैल से अपने व्हीकल्स की कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर दी है। ज्यादातर ऑटो निर्माताओं ने कहा है कि, उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और उपकरणों की बढ़ती कीमतों के कारण उन्हें अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
3 of 7
Hero Xtreme 200S BS6
- फोटो : Hero MotoCorp
रिपोर्ट के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल Splendor रेंज की कीमत में करीब 750 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। वहीं HF Deluxe रेंज की कीमत में 500 रुपये से लेकर 1,200 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। हीरो मोटोकॉर्प इससे पहले अपनी Hero Xtreme रेंज के मॉडल्स की कीमत में इजाफा कर चुकी है।
4 of 7
Hero Splendor Plus
- फोटो : Hero MotoCorp
Splendor Plus के मॉडल्स की नई कीमत
Hero Splendor रेंज की सभी मॉडल्स महंगी हो गई है। Splendor Plus के किक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 62,535 रुपये हो गई है। यह मॉडल 750 रुपये महंगा हो गया है। कीमत बढ़ोतरी से पहले यह 61,785 रुपये में उपलब्ध थी। जबकि Splendor Plus के सेल्फ स्टार्ट वेरिएंट की कीमत अब 64,835 रुपये हो गई है जो पहले 64,085 रुपये थी। बाइक के i3S स्मार्ट वेरिएंट की कीमत 65,295 रुपये से बढ़कर 66,045 रुपये हो गई है। वहीं, Super Splendor फ्रंट ड्रम वेरिएंट की कीमत 71,100 रुपये से बढ़कर 69,900 रुपये हो गई है। जबकि इसके फ्रंट डिस्क वेरिएंट की कीमत 74,600 रुपये से बढ़कर 73,400 रुपये हो गई है। कुछ दिनों पहले लॉन्च हुई Splendor Plus के 100 मिलियन एडिशन मॉडल की कीमत भी बढ़ गई है। यह स्पेशल एडिशन मॉडल की कीमत 67,845 रुपये हो गई है जो पहले 67,095 रुपये थी।
विज्ञापन
5 of 7
Hero Splendor Plus
- फोटो : Social
वेरिएंट के आधार पर नई कीमत
मॉडल
नई कीमत (रुपये)
पुरानी कीमत (रुपये)
कितना हुआ इजाफा
Hero Splendor Plus (kick start)
62,535
61,785
750
Hero Splendor Plus (self start)
64,83
64,085
750
Hero Splendor Plus (self start, i3S)
66,045
65,295
750
Hero Splendor Plus (self start, i3S)
66,045
65,295
750
Hero Splendor Plus (100 Million Edition)
67,845
67,095
750
Hero Splendor iSmart 110 (front drum brake)
67,250
66,500
750
Hero Splendor iSmart 110 (front disc brake)
69,450
68,700
750
Hero Super Splendor (front drum)
71,100
69,900
1,200
Hero Super Splendor (front disc)
74,600
73,400
1,200
विज्ञापन
6 of 7
Hero HF Deluxe
Hero HF Deluxe के मॉडल्स की नई कीमत
भारतीय बाजार में हीरो मोटोकॉर्प की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल HF Deluxe भी 500 रुपये से लेकर 750 रुपये तक महंगी हो गई है। HF Deluxe के किक स्टार्ट स्पोक व्हील वेरिएंट की कीमत 50,200 रुपये से बढ़कर 50,700 रुपये हो गई है। जबकि किक स्टार्ट एलॉय व्हील वेरिएंट की कीमत 51,200 रुपये से बढ़कर 51,700 रुपये हो गई है। यहां जानिए हर वेरिएंट की नई कीमत।