फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Vitara Brezza के क्यों बढ़ रहे ग्राहक? ये हैं वो 5 कारण

Wed, 06 Feb 2019 05:53 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Vitara Brezza
Maruti Vitara Brezza बाजार में एक बेहतरीन कॉम्पैक्ट एसयूवी बन कर उभर रही है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 7,67,120 (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। इस एसयूवी को बाजार में फोर्ड इकोस्पोर्ट के सामने पेश किया गया था। लेकिन लोगों को यह कार इतनी भा गई कि इसने देखते-देखते फोर्ड इकोस्पोर्ट को ही पीछे छोड़ दिया। 

बड़ी एसयूवी से लेकर कॉम्पैक्ट (सब -4 मीटर) तक के ग्राहकों की बदलती पसंद मारुति की विटारा ब्रेजा के लिए अच्छी साबित हुई । कभी आपने सोचा है कि हर कोई आज इस कार की बुकिंग क्यों कर रहा है? आइए बताते हैं  मारुति विटारा ब्रेजा खरीदने के 5 ठोस कारण......
विज्ञापन

 कीमत

2 of 6
Maruti suzuki Vitara Brezza Alloy wheels
मारुति विटारा ब्रेजा को खरीदने का सबसे बड़ा कारण इसकी किफायती कीमत है। जहाँ खरीदार आमतौर पर एक हैचबैक पर विचार करते हैं। एक बार जब वो ब्रेजा में बैठकर इसकी कीमत के बारे में जानते हैं तो अपना प्लान झट से बदल लेते हैं। और वापस से अपनी पसंदीदा हैचबैक खरीदने के बारे में न सोचकर ब्रेजा पर ही रूक जाते हैं। ब्रेजा के VDi मॉडल की कीमत INR 8,19,120 है, इस सेगमेंट के ग्राहक आसानी से ब्रेजा को देखकर किसी अन्य कार से संतुष्ट नहीं हो पाते है।
विज्ञापन

दमदार लुक्स

3 of 6
brezza
मारुति की ज्यादातर गाड़ियां लुक्स में लाजवाब हैं इसका एक अच्छा उदाहरण सियाज भी है। विटारा ब्रेजा का लुक भी इसका एक मजबूत बिंदु है। ब्रेजा फ्रंट में लगी ग्रिल , अलॉय व्हील, फ्लोटिंग रूफ डिजाइन के साथ काफी लाजवाब लगती है।

सेफ्टी फीचर्स

4 of 6
vitara brezza crash test
विटारा ब्रेजा के सभी वेरिएंट में रियर पार्किंग सेंसर, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ISOFIX (चाइल्ड सीट रेस्ट्रेंट सिस्टम), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) स्टैंडर्ड के तौर पर मिलते हैं। ब्रेजा ने ग्लोबल NCAP टेस्ट में भी शानदार प्रर्दशन किया। जिसके चलते कंपनी ने कार को 4 स्टार रेटिंग दी है। 

 
विज्ञापन

खुला इंटीरियर

5 of 6
Maruti Suzuki Vitara Brezza
कार के केबिन में 5 यात्रियों के लिए पर्याप्त जगह मिलती है। सभी के लिए अच्छा हेडरूम, लेगरूम और शोल्डर रूम मिलता है जो यात्रियों को लंबी सवारी के दौरान थकान नहीं होने देता है। इसके अलावा ब्रेजा में स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक एसी, पुश-स्टार्ट बटन आदि सुविधाएं मिलती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़िया माइलेज

6 of 6
विटारा ब्रेजा - फोटो : भास्कर सिंह
विटारा ब्रेज़ा का 1248 सीसी का चार सिलेंडर टर्बो-डीजल मिलता है जो 4000 आरपीएम पर 90 एचपी की पावर और 1750 आरपीएम पर 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। मारुति का दावा है कि ब्रेजा  24.3 kmpl का शानदार माइलेज देती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें