जब भी बात एक लंबी, स्पेशियस, और परफॉर्मेंस में बेहतरीन कार खरीदने की होती है तो मन में दो प्रमुख कारों को लेकर हमेशा भ्रम रहता है। होंडा अमेज और होंडा सिटी दोनों ही एक कंपनी की गाड़ियां हैं या कह लिजिए की एक दूसरे के बड़े भाई हैं। दोनों गाड़ियों को बहुत ही ध्यान से देखने पर इनके लुक के मायने समझे जाते हैं। आज आपको इन दोनों गाड़ियों के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स, माइलेज, कीमत और डिजाइन के बारें में बताएंगे ताकी जब भी आप अगली बार होंडा डीलर्स के पास जाएं तो समझ पाए की आपकी जरूरत क्या है।