फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Future of Cars: भविष्य में कुछ ऐसी होंगी कारें, जानें कैसे आएगी व्हीकल इंडस्ट्री में एक बड़ी क्रांति?

Wed, 09 Feb 2022 04:59 PM IST
संकल्प सिंह ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भविष्य में कुछ ऐसी होंगी कारें - फोटो : Istock
आप में से कई लोगों ने साइंस फिक्शन फिल्में तो जरूर देखी होंगी। इन फिल्मों में ऐसी हाईटेक कारों को दिखाया जाता है, जो हमारे समय से अभी काफी दूर हैं। हालांकि, मौजूदा वक्त में व्हीकल इंडस्ट्री में जिस तेजी से खोजें और बदलाव हो रहे हैं, उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि जल्द ही साइंस फिक्शन फिल्मों में दिखने वाली ये कारें सड़कों पर भी यथार्थ रूप ले लेंगी। कई विशेषज्ञों की मानें तो ऑटो इंडस्ट्री उस मोड़ पर आ चुकी है, जहां पर जल्द एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले कुछ वक्तों में कार इंडस्ट्री एक नई क्रांति से गुजरने वाली है, जिसका व्यापक प्रभाव कार की डिजाइन, उपकरण से लेकर उसकी दूसरी चीजें पर पड़ेगा। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि आने वाले समय में किस तरह की कारें आने वाली हैं और उनके आने से ऑटो इंडस्ट्री में कैसे बदलाव होंगे? आइए जानते हैैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
भविष्य में कुछ ऐसी होंगी कारें - फोटो : Istock

हेड्स अप डिस्पले (HUD)

CES 2022 में Meta Material ब्रांड ने एक खास किस्म की तकनीक को दुनिया के सामने पेश किया। इसमें उसने कार के भीतर एक खास तरह के होलोग्राफिक कंसोल को दिखाया। कंपनी का दावा है कि इस होलोग्राफिक कंसोल से ड्राइवर को कार चलाने में काफी आसनी होगी। उसे किसी चीज को करने के लिए बार बार डिस्पले की तरफ नहीं देखना पड़ेगा। ड्राइवर कार चलाते वक्त होलोग्राफिक कंसोल के जरिए दूसरे कामों को कर लेगा। इस खास तकनीक का नाम हेड्स अप डिस्पले है। ऐसे में जल्द ही आने वाली कारों में होलोग्राफिक कंसोल हम लोगों को देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
भविष्य में कुछ ऐसी होंगी कारें - फोटो : Istock

इलेवेट कार

साल 2019 के CES इवेंट में Hyundai ने एक खास तरह की कार का अनावरण किया था। इस कार की सबसे खास बात यह है कि इसमें पहिये के साथ साथ उसके पैर भी हैं। इससे कार आसानी से सीढ़ी या किसी ऊंची जगह पर चढ़ सकती है। ऐसे में आने वाले भविष्य में हमें इस तरह की पोर्टेबल कारें भी देखने को मिल सकती हैं, जिसे हम अपने साथ आसानी से ऐसे रास्तों पर चला सकते हैं, जहां पर कार को चलाना काफी मुश्किल भरा काम होता है।

4 of 5
भविष्य में कुछ ऐसी होंगी कारें - फोटो : Istock

रंग बदलती कारें

हाल ही में BMW ने अपनी एक नई कार BMW's iX को CES 2022 रिवील किया। इस कार की सबसे खास बात यह है कि यह एक टच पर अपना रंग बदल लेती है। ऐसे में आने वाले भविष्य में हमें ऐसी कई और रंग बदलती कारें  देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भविष्य में कुछ ऐसी होंगी कारें - फोटो : Istock

ईवी कार

भविष्य में अब ज्यादातर कारें इलेक्ट्रॉनिक ही होंगी। ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए सभी देश नेट जीरो इमीशन करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठा रहे हैं। ऐसे में विश्वभर में इलेक्ट्रॉनिक कारों का चलन बढ़ रहा है। इसके अलावा हमको भविष्य की कारों में एआई सेल्फ ड्राइविंग फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। इन बदलावों से भविष्य में व्हीकल इंडस्ट्री पूरी तरह से बदल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें