फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटा देश का अब तक का सबसे महंगा चालान, सुन कर हो जाएंगे बेहोश!

Sun, 01 Dec 2019 09:11 AM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
most expensive challan of India - फोटो : AmarUjala
देश में संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कटने शुरू हो गए हैं। कई राज्यों ने इसे लागू भी कर दिया है। लेकिन ताजा मामला गुजरात का है, जहां अब तक का सबसे महंगा चालान काटा गया है। अहमदाबाद में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर आरटीओ ने देश की सबसे महंगी कारों में शामिल लग्जरी स्पोर्ट्स कार का चालान काटा है। चालान भी इतना कि आम नागरिक के सुनते ही पैरों तले जमीन खिसक जाए। चालान की कीमत तो एक अच्छी खासी नई छोटी एसयूवी का बेस वेरियंट तक खरीदा जा सकता है। वहीं न तो कार मालिक ने कोई एक्सीडेंट किया था और न ही रेड लाइट जंप की थी। जानते हैं क्यों कटा इतना महंगा चालान...  

 
विज्ञापन

2 of 7
Porsche 911 - फोटो : social media

Porsche 911 स्पोर्ट्स कार

अहमदाबाद पुलिस ने ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए बताया कि जिस कार का उन्होंने चालान काटा, वह कोई छोटी-मोटी कार नहीं है। बल्कि इसकी कीमत करोड़ों में है। वह कार है Porsche 911 स्पोर्ट्स कार। नाम सुनकर आप भी चौंक गए होंगे। पुलिस ने कार के फोटो भी ट्वीट किए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Challan - फोटो : social media

9.80 लाख रुपये का चालान

ट्वीट में पुलिस ने बताया है कि Porsche 911 स्पोर्ट्स कार पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी और न ही उसके मालिक के पास कार के दस्तावेज थे। जिसके चलते पुलिस ने चालान काटा। पुलिस ने कार का 9.8 लाख रुपये का चालान काटा है। नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा चालान माना जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मालिक ने जुर्माने की राशि चुका दी है।   
 

4 of 7
Porsche 911 - फोटो : social media

माइलेज और कीमत

Porsche 911 की पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, मौजूदा Porsche 911 में 2,981 सीसी का इंजन लगा है। यह मैनुअल ट्रांसमिशन में भी उपलब्ध है। यह दो सीटर कार है, जिसकी लंबाई 4,519 एमएम, चौड़ाई 1,852 एमएम और व्हीलबेस 2,450 एमएम है।  Porsche 911 स्पोर्ट्स कार वेरियंट और फ्यूल के आधार पर 9.0 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत भारत में लगभग दो करोड़ रुपये से शुरू है। 
विज्ञापन

5 of 7
Kia Seltos - फोटो : kia motors

जुर्माने की राशि में आ जाएंगी ये गाड़ियां

गुजरात पुलिस ने जिस Posrche 911 का चालान 9.8 लाख रुपये का काटा है, उसमें कई महंगी गाड़ियां खरीदी जा सकती हैं। दस लाख के अंदर KIA Seltos, मारुति की Vitara Brezza, Tata की Nexon, Mahindra की XUV300 जैसी गाड़ियों के शुरुआती वेरियंट् खरीदे जा सकते हैं।  

शुरुआती वेरियंट (एक्स-शोरूम कीमत)

KIA Seltos: 9.69 लाख रुपये

Maruti Vitara Brezza: 7.63 लाख रुपये 

Tata Nexon: 6.69 लाख रुपये 

Mahindra XUV300: 8.1 लाख रुपये 

Hyundai Venueः 6.50 लाख रुपये

Honda City: 9.81 लाख रुपये
विज्ञापन

6 of 7
Car - फोटो : social media

10 लग्जरी गाड़ियों का कटा चालान

बता दें कि गुजरात पुलिस ने सिर्फ Porsche 911 का ही चालान नहीं काटा है। बल्कि Ford, Mercedes-Benz, Range Rover जैसी 10 लग्जरी गाड़ियों का चालान एक महीने एक अंदर कट चुका है। 
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Porsche 911 - फोटो : social media

देश के सबसे महंगे चालान

ओडिशा के संभलपुर में एक ट्रक ड्राइवर अशोक जादव का 86,500 रुपये का चालान काटा, लेकिन बाद में यह मामला 70,000 रुपये पर तय हुआ। ट्रक ड्राइवर अशोक जादव पर पांच बड़े फाइन लगे थे, उन पर धारा 177 के तहत सबसे पहले सामान्य चालान 500 रुपये लगाया गया। उसके साथ ही धारा 181 के तहत बिना ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 5000 रुपये का चालान, धारा 180 के तहत वाहन चलाने के लिए अनाधिकृत व्यक्ति के लिए 5000 रुपये का चालान 194(1) के तहत गुड्स वाहन पर ओवरलोड के लिए 56,000 रुपये का चालान लगा और धारा 194(1) A के ओवर डायमेंशन की वजह से 20,000 रुपये का चालान लगाया गया।

1.41 लाख रुपये का कटा चालान

एक ट्रक ड्राइवर जो राजस्थान से दिल्ली के रोहिणी इलाके में पहुंचा तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 1.41 लाख रुपये का चालान काटा। फाइन रिसिप्ट के मुताबिक यह चालान भगवान राम नाम के व्यक्ति की तरफ से भरा गया है।

दो लाख रुपये का हैवी चालान

दिल्ली में हाल ही में अब तक सबसे बड़ा चालान काटा गया है। जी हां एक ट्रक मालिक को ओवरलोडिंग के लिए उस पर 2 लाख 500 रुपये का हैवी चालान भरना पड़ा। बता दें कि ड्राइवर ट्रक में 18 टन से ज्यादा सामान लेकर जा रहा था। जितना चालान ड्राइवर को देना होगा उतना ही ट्रक मालिक को भी देना पड़ेगा। इसी आधार पर कुल चालान 2 लाख 500 रुपये हो गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें