वाहन निर्माता कंपनी Ford भारत में अपनी कई कारों के वेरिएंट्स में बदलाव कर रही है। कंपनी की एक दस्तावेज लीक हो गई है जिससे यह जानकारी सार्वजनिक हो गई।Ford जिन गाड़ियों के वेरिएंट्स में बदलाव कर रही है उनमें Endeavour (ऐंडेवर), Figo (फिगो), Freestyle (फ्रीस्टाइल) और Aspire (एस्पायर) शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 5
ford figo aspire facelift
Ford Figo और Aspire का एक वेरिएंट बंद कर दिया गया है। कंपनी ने कुछ कार मॉडल्स के रंगों के विकल्प भी सीमित कर दिए हैं। जानते हैं Ford ने अपनी कारों के वेरिएंट्स में क्या बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Ford Aspire Facelift
लीक दस्तावेज की जानकारी के मुताबिक Ford ने Figo और Aspire का 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन वाले ऑटोमैटिक वेरिएंट बंद कर दिया। 1.5-लीटर, 3-सिलिंडर का यह पेट्रोल इंजन 121 BHP का पावर और 150 Nm टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन के ऑटोमैटिक वर्जन में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया था, जिसे अब बंद कर दिया गया।
4 of 5
ford freestyle
लीक दस्तावेज के अनुसार Figo, Aspire and Freestyle अब एब्सॉल्यूट ब्लैक रंग में उपलब्ध नहीं होगी। इसके अलावा Figo और Aspire वेरिएंट्स में डीप इम्पैक्ट ब्लू रंग भी बंद कर दिया गया है।
Endeavour में रंगों के विकल्प कम हुए
Ford ने अपनी प्रीमियम SUV कार Endeavour में भी रंगों के विकल्प कम किए हैं। कंपनी ने Endeavour में स्मोक ग्रे, मूनडस्ट सिल्वर और सनसेट रेड कलर बंद कर दिए।