फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHAI ने एक दिन में 86.2 करोड़ टोल वसूल बनाया नया रिकॉर्ड, सिर्फ Fastag से जमा हुए इतने करोड़

Wed, 15 Jan 2020 08:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फास्टैग - फोटो : अमर उजाला
National Highways Authority of India (NHAI) यानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने रविवार को 86.2 करोड़ रुपये का टोल कलेक्शन किया। यह एक दिन में किया गया अब तक का सबसे अधिक टोल संग्रह है। एनएचएआई के चेयरमैन सुखबीर सिंह संधू ने बताया कि फास्टैग के जरिए जनवरी, 2020 में सबसे ज्यादा 50 करोड़ रुपये (एक दिन का संग्रह) की टोल वसूली की गई। इससे पहले नवंबर, 2019 में इसके जरिए एक दिन में 23 करोड़ रुपये की टोल वसूली की गई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
NHAI (प्रतीकात्मक तस्वीर)
राष्ट्रीय राजमार्ग उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में संधू ने कहा कि एनएचएआई ने रविवार को एक दिन में रिकॉर्ड 86.2 करोड़ रुपये की टोल वसूली की। उनके मुताबिक, फास्टैग के माध्यम से किए जाने वाले टोल भुगतान की संख्या भी बढ़कर इस साल जनवरी में औसतन 30 लाख प्रतिदिन हो गई है। जुलाई, 2019 में यह औसतन आठ लाख रुपये रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
Fastag RFID CHIP - फोटो : AmarUjala
संधू ने बताया कि फास्टैग लागू होने के बाद जयपुर क्षेत्र में जोधपुर टोल प्लाजा का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। वहां 91 फीसदी टोल वसूली फास्टैग के जरिए हो रही है। इस मामले में भोपाल और गांधीनगर टोल प्लाजा का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। 

4 of 5
fastag
एक करोड़ से ज्यादा फास्टैग जारी
एनएचएआई के मुताबिक, दिसंबर, 2019 तक एक करोड़ से अधिक फास्टैग जारी किए जा चुके हैं। सिर्फ नवंबर और दिसंबर में 30 लाख से ज्यादा फास्टैग हुए थे। अब प्रतिदिन 1.5 से दो लाख फास्टैग की बिक्री हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
FasTag - फोटो : फाइल फोटो
एनएचएआई ने 15 दिसंबर, 2019 से देश के सभी 527 टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रॉनिक टोल वसूली को अनिवार्य कर दिया था। सरकार ने कम-से-कम 75 फीसदी टोल लेन में फास्टैग के इस्तेमाल को अनिवार्य कर दिया है। हालांकि, 25 फीसदी टोल लोन में अब भी बिना फास्टैग के टोल भुगतान करने की छूट है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें