Aston Martin DB5 Goldfinger Continuation
- फोटो : For Representation Only
बकिंघमशायर के न्यूपोर्ट पैगनेल में Aston Martin (एस्टन मार्टिन) के पूर्व वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की प्रॉडक्शन लाइन से DB5 कार के निकलने के 55 सालों बाद, ब्रिटिश कार निर्माता ने ऑल-न्यू DB5 Goldfinger Continuation (डीबी 5 गोल्डफिंगर कंटीन्यूएशन) को तैयार किया है और अब डिलीवरी के लिए तैयार है। इसे 'दुनिया की सबसे मशहूर कार' माना जाता है और क्लासिक एस्टन मार्टिन मॉडल के बाद सबसे ज्यादा मांग वाली कार के रूप में प्रसिद्ध है।
ब्रिटेन के सबसे प्रतिभाशाली शिल्पकारों और इंजीनियरों में से कई ने एस्टन मार्टिन स्पोर्ट्स कारों की नई लेकिन बहुत ही जानीमानी सीरीज में पहली बार फिनिशिंग टच दिया है।
‘Job 1’ DB5 न सिर्फ एक और महत्वपूर्ण डिजाइन और इंजीनियरिंग की कामयाबी की मिसाल पेश करती है, बल्कि एस्टन मार्टिन द्वारा आधी सदी से भी अधिक समय में बनाया जाने वाला पहला नई DB5 (डीबी5) बन गई है। इसके साथ ही ब्रिटिश लक्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता की कंटीन्यूएशन प्रोग्राम ने एक बार फिर से इतिहास बनाया है।
सबसे अधिक मांग वाली क्लासिक एस्टन मार्टिन मॉडल के रूप में प्रसिद्ध, DB5 जेम्स बॉन्ड फिल्म सीरीज की वजह से बेहद लोकप्रिय हो गई। DB5 Goldfinger Continuation की डिलीवरी शुरू हो गई है और 2020 की दूसरी छमाही तक जारी रहेगी।
1963 और 1965 के बीच इस सैलून कार के 900 से भी कम यूनिट बनाए गए थे, जिनमें से अब तक दुनिया के सबसे मशहूर सीक्रेट एजेंट जेम्स बॉन्ड के पास भी यह कार थी। डीबी 5 को पहली बार 1964 में जेम्स बॉन्ड की फिल्म Goldfinger (गोल्डफिंगर) में दिखाया गया था। नए जमाने की बॉन्ड फिल्मों में, इस कार को फिल्म Skyfall (स्काईफॉल) में भी दिखाया गया था।
बॉन्ड फिल्म के निर्माता ईओएन प्रोडक्शंस के सहयोग से नए डीबी 5 मॉडल को सीमित संख्या में बनाए गए हैं, और फिल्म में पहली बार देखे गए कई गैजेट्स वास्तव में इस कार में काम करते हैं। Aston Martin DB5 Goldfinger Continuation कार ने बॉन्ड फिल्म स्पेशल इफेक्ट्स सुपरवाइजर क्रिस कॉर्बोल्ड ओबीई द्वारा बनाई गई काम करने वाले कई डिवाइस की वजह से इतिहास रचा दिया।
बॉन्ड से प्रेरित इस कार में कई गैजेट्स शामिल किए गए हैं:
एक्सटीरियर:
- रियर स्मोक स्क्रीन डिलीवरी सिस्टम
- रियर सिम्युलेटेड ऑयल स्लिक डिलीवरी सिस्टम
- फ्रंट और रियर में घूमने वाली नंबर प्लेट्स (ट्रिपल प्लेट्स)
- नकली ट्विन फ्रंट मशीन गन
- बुलेट प्रतिरोधी रियर शील्ड
- बैटरिंग रैम्स फ्रंट और रियर
- नकली टायर स्लेशर
- रिमूवेबल पैसेंजर सीट रूफ पैनल (वैकल्पिक उपकरण)
इंटीरियर:
- नकली राडार स्क्रीन ट्रैकर नक्शा
- ड्राइवर के दरवाजे में टेलीफोन
- गियर नॉब एक्ट्यूएटर बटन
- आर्मरेस्ट और सेंटर कंसोल-माउंटेड स्विचगियर
- सीट के नीचे छिपे हुए हथियार/स्टोरेज ट्रे
- गैजेट एक्टिवेट करने के लिए रिमोट कंट्रोल
इंजन
नई Goldfinger एडिशन की हर 25 कार में ऑरिजिनल कार की तरह एक बाहरी कलर स्पेशिफिकेशन - सिल्वर बर्च पेंट - मिलेगा। DB5 कार में 4.0-लीटर इनलाइन सिक्स-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 290 bhp का पावर जेनरेट करता है और इसे पांच-स्पीड ZF मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।